Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिवराज चौहान की सुरक्षा को लेकर केंद्र अलर्ट, अतिरिक्त बल तैनात

नई दिल्ली | मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार ने अहम कदम उठाया है। गृह मंत्रालय से प्राप्त ताजा सुरक्षा इनपुट के बाद उनकी सुरक्षा को और अधिक सख्त कर दिया गया है। इसके तहत दिल्ली और भोपाल स्थित उनके सरकारी आवासों के बाहर अतिरिक्त बैरिकेडिंग की गई है और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा कर उन्हें मजबूत किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पहले से ही Z+ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है, लेकिन हालिया इनपुट को गंभीरता से लेते हुए गृह मंत्रालय ने सुरक्षा एजेंसियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। मंत्रालय की ओर से मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) और मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव को स्पष्ट निर्देश भेजे गए हैं कि मंत्री की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।

इन निर्देशों के बाद दिल्ली और भोपाल—दोनों शहरों में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। भोपाल में 74 बंगला क्षेत्र स्थित बी-8 आवास के चारों ओर अतिरिक्त बैरिकेडिंग लगाई गई है और पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है। वहीं, दिल्ली में स्थित उनके सरकारी आवास पर भी सुरक्षा इंतजामों को मजबूत किया गया है।

गृह मंत्रालय से इनपुट मिलने के तुरंत बाद दोनों स्थानों पर अलर्ट जारी कर दिया गया। स्थानीय पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। देर रात भोपाल स्थित बंगले के बाहर कड़ी सुरक्षा देखने को मिली, जहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और आवास के आसपास निगरानी बढ़ा दी गई है। सीसीटीवी और गश्त के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। फिलहाल, शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.