Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी में आधी रात को भूकंप से डोली धरती, करसोग के धलोग क्षेत्र में रहा केंद्र, कोई नुकसान नहीं

Mandi, Dharamveer-:हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में मध्य रात्रि भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे कुछ समय के लिए लोगों में दहशत का माहौल बन गया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई। हालांकि झटके हल्के थे, लेकिन रात के समय अचानक आए कंपन के कारण कई लोग घरों से बाहर निकल आए।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार भूकंप मंगलवार देर रात 1 बजकर 21 मिनट 20 सेकंड पर आया। भूकंप का केंद्र शिमला और मंडी जिला की सीमा से सटे करसोग उपमंडल के धलोग क्षेत्र में स्थित था। भूकंप की गहराई पृथ्वी की सतह से लगभग 5 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई, जिसके कारण आसपास के क्षेत्रों में झटके महसूस किए गए।जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) मंडी की ओर से बताया गया कि भूकंप के कारण जिले में किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है और संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल घबराने जैसी कोई स्थिति नहीं है, लेकिन भूकंप संभावित क्षेत्रों में सतर्कता बरतना आवश्यक है।

गौरतलब है कि मंडी जिला भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील क्षेत्र में आता है। वर्ष 2025 में यह मंडी जिला में भूकंप का चौथा मामला है। इससे पहले 13 अप्रैल 2025 को रविवार सुबह 9 बजकर 18 मिनट पर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता 3.4 दर्ज की गई थी। उस समय सुंदरनगर क्षेत्र के जयदेवी में भूकंप का केंद्र था और इसकी गहराई भी लगभग 5 किलोमीटर नीचे बताई गई थी।इसके अलावा 23 फरवरी 2025 को भी मंडी जिला में 3.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसी वर्ष 7 जनवरी को भी 3.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। यदि बीते वर्ष की बात करें तो 7 दिसंबर 2024 को भी मंडी में 3.3 तीव्रता के भूकंप के झटके आए थे।विशेषज्ञों के अनुसार मंडी के अलावा चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले भी भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील जोन में शामिल हैं। ऐसे में प्रशासन और आम जनता को सतर्क रहने तथा आपदा प्रबंधन से जुड़ी सावधानियों का पालन करने की आवश्यकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

एचआरटीसी कर्मचारियों के समर्थन में उतरी सीटू, सरकार की चेतावनी पर जताया कड़ा विरोध

Summer express/शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी कर्मचारियों के चल रहे आंदोलन को लेकर भारतीय ट्रेड यूनियनों के केंद्र (सीटू) ने खुलकर समर्थन का ऐलान किया है। संगठन ने कहा है कि कर्मचारियों की लंबित मांगों और वित्तीय समस्याओं के समाधान के लिए चलाए जा रहे आंदोलन को हर स्तर पर सहयोग दिया जाएगा।...

HRTC हड़ताल पर उप मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश… चक्का जाम ग़ैर क़ानूनी, ESMA के तहत कार्रवाई की चेतावनी

Summer express/शिमला,संजू -:हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) कर्मचारी यूनियन की प्रस्तावित हड़ताल और चक्का जाम की घोषणा के बीच उप मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सख्त रुख अपनाया है। शिमला में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने स्पष्ट कहा कि चक्का जाम और हड़ताल पूरी तरह अवैध हैं तथा यदि कर्मचारी इस रास्ते पर आगे...

फरीदाबाद में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़, क्लीनिक से गर्भपात और प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा बरामद

Summer express/फरीदाबाद, अनिल मंगला-:फरीदाबाद में सीएम फ्लाइंग, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े फर्जी क्लीनिक का पर्दाफाश हुआ है। टीम ने न्यू जनता कॉलोनी स्थित एक क्लीनिक पर छापेमारी कर भारी मात्रा में गर्भपात कराने वाली दवाइयां, प्रतिबंधित नशीली दवाइयां और एक्सपायरी दवाइयां बरामद की हैं। जांच के दौरान क्लीनिक संचालक...

मॉनसून से पहले आपदा प्रबंधन को लेकर सरकार तैयार,नेगी बोले – पंचायतों के स्तर पर आपदा मित्र तैनात करगी राज्य सरकार ट्रेनिंग शुरू 

Summer express/शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के आगमन से पहले सरकार बरसाती आपदाओं से निपटने की तैयारियों में जुट गई है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि प्रदेश में आपदा प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए कई स्तरों पर काम किया जा रहा है। वहीं किन्नौर के निचार क्षेत्र में...

इमरजेंसी लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला,जनता कांग्रेस को नहीं करेगी माफ़ : मोहनलाल बड़ौली

Summer express/सोनीपत, रमेश कुमार -:भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोनीपत स्थित रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने 25 जून 1975 को देश में लगाए गए आपातकाल (इमरजेंसी) को लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय बताते हुए कहा कि देश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.