Facebook-f Youtube X-twitter

मणिपुर पर सियासी हलचल तेज: मैतेई-कुकी भाजपा विधायक आमने-सामने

नई दिल्ली। मई 2023 में मणिपुर हिंसा भड़कने के बाद पहली बार मैतेई और कुकी समुदाय से जुड़े भाजपा विधायकों की आमने-सामने बैठक हुई है। रविवार को दिल्ली में आयोजित इस बैठक को राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। बैठक के बाद अटकलें तेज हो गई हैं कि मणिपुर में भाजपा दोबारा सरकार गठन की दिशा में कदम बढ़ा सकती है।

गौरतलब है कि मणिपुर में फिलहाल राष्ट्रपति शासन लागू है। हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राज्य के दो दिवसीय दौरे के दौरान शांति और सद्भाव की अपील करते हुए कहा था कि पहाड़ी और घाटी क्षेत्र एक-दूसरे के पूरक हैं। घाटी क्षेत्रों में मैतेई समुदाय जबकि पहाड़ी इलाकों में कुकी जनजाति का निवास है।

दिल्ली में दोनों समुदायों के भाजपा विधायकों का एक मंच पर आना राष्ट्रपति के संदेश के अनुरूप माना जा रहा है। राज्य के कई भाजपा विधायकों ने भी मणिपुर में सरकार गठन की संभावनाओं को लेकर संकेत दिए हैं। मणिपुर में राष्ट्रपति शासन को अगले छह महीने के लिए बढ़ाया गया है, जो अब फरवरी 2026 तक लागू रहेगा। इसके बाद आगे बढ़ाने के लिए संसद या चुनाव आयोग की मंजूरी आवश्यक होगी।

बैठक को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव बी.एल. संतोष ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह बैठक सकारात्मक और प्रभावी रही। उन्होंने बताया कि मणिपुर में शांति बहाली और विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई है और हालात को सामान्य करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में विकास परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

उल्लेखनीय है कि भाजपा के उत्तर-पूर्व भारत के प्रभारी संबित पात्रा और बी.एल. संतोष नवंबर में मणिपुर का दौरा कर चुके हैं, जहां उन्होंने स्थानीय नेताओं से संवाद किया था। मई 2023 से जारी हिंसा में अब तक 260 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, जिससे राज्य की स्थिति लंबे समय से संवेदनशील बनी हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.