Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा में कोहरे के कारण सड़क हादसा: गोहाना में महिला ASI की दुखद मृत्यु

गोहाना | हरियाणा में लगातार दूसरे दिन भी घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया। कम विजिबिलिटी के चलते गोहाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें हरियाणा पुलिस में तैनात एक महिला एएसआई की मौके पर ही मौत हो गई।

यह हादसा गोहाना के पास नूरनखेड़ा क्षेत्र में दिल्ली–जींद ग्रीन फील्ड हाईवे और जम्मू–कटरा एक्सप्रेसवे के नजदीक हुआ। बताया जा रहा है कि घने कोहरे के बीच एक ट्रक चालक की लापरवाही से कार ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार चला रही महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतका की पहचान सीमा निवासी मुरथल, जिला सोनीपत के रूप में हुई है। वह हरियाणा पुलिस में सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) के पद पर कार्यरत थीं और वर्तमान में उनकी तैनाती जींद जिले में थी। बताया जा रहा है कि सीमा सुबह अपने घर से ड्यूटी के लिए जींद जा रही थीं, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही गोहाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोहाना के नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतका के परिजनों को भी हादसे की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे।

पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। उधर, लगातार बढ़ते कोहरे के कारण हो रहे हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रिटायरमेंट कॉलोनियों में बढ़ेगा FAR, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Summer Express, चंडीगढ़। शहरी क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित की जा रही रिटायरमेंट कॉलोनियों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन कॉलोनियों में फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को 2.25 से बढ़ाकर 3.0 तक करने की अनुमति दी जाएगी। यह बढ़ोतरी हस्तांतरणीय विकास अधिकार (TDR) के माध्यम से लागू होगी।...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

सराज में शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का उग्र विरोध, पंचायत में दुकान खोलने पर जारी धरना

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिले के सराज क्षेत्र में शराब के नए ठेके को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। बस्सी पंचायत की महिलाओं ने इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और पिछले कई दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं का साफ कहना है कि वे अपनी पंचायत के दायरे में किसी भी स्थिति...

एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 8 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, कैथल। जिले में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर एक युवती से आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रामनगर भूना निवासी मंजीत कौर ने सीवन थाना में दी शिकायत में...

PM मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण मुद्दे पर बयान की संभावना

Summer express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी जारी किए जाने के बाद पूरे देश में इस संबोधन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में हाल ही में चर्चा में रहे...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.