Facebook-f Youtube X-twitter

चिट्टा कारोबारियों पर नकेल..दोषियों के खिलाफ हो रही सख्त कार्रवाई,मेगा वॉकथॉन में सीएम सुक्खू ने दिया कड़ा संदेश

Hamirpur, Arvind:-हमीरपुर में चिट्टा के खिलाफ प्रदेश सरकार की मुहिम को और मजबूती देते हुए एक भव्य मेगा वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इस वॉकथॉन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्वयं भाग लेकर नशे के खिलाफ सरकार की प्रतिबद्धता को स्पष्ट किया। इस दौरान करीब पंद्रह हजार छात्र, युवा और आम लोग चिट्टा के खिलाफ इस जन आंदोलन के गवाह बने और नशे को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया।

सुबह करीब ग्यारह बजे मुख्यमंत्री सुक्खू हमीरपुर के बाल स्कूल खेल मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने हजारों छात्रों और प्रतिभागियों को चिट्टा के खिलाफ शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि चिट्टा युवाओं के भविष्य को अंधकार की ओर ले जा रहा है और इसे समाप्त करने के लिए समाज के हर वर्ग को एकजुट होकर आगे आना होगा। शपथ कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने स्वयं पदयात्रा शुरू की, जो बाल स्कूल खेल मैदान से बस अड्डा, नादौन चौक, गांधी चौक और मुख्य बाजार से होते हुए लगभग तीन किलोमीटर का सफर तय कर दोसड़का पुलिस खेल मैदान में संपन्न हुई।इस मेगा वॉकथॉन में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, विधायक सुरेश कुमार, सुजानपुर विधायक कैप्टन रणजीत राणा, डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, मंजीत सिंह डोगरा, निवर्तमान जिला अध्यक्ष सुमन भारती सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, छात्र और आम नागरिक मौजूद रहे। पूरे मार्ग में लोगों ने नशे के खिलाफ नारे लगाए और चिट्टा मुक्त हिमाचल के समर्थन में अपनी एकजुटता दिखाई।

दोसड़का पुलिस खेल मैदान में मेगा वॉकथॉन के समापन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि समाज का एक बड़ा वर्ग अब नशे के खतरे को गंभीरता से समझ रहा है। चिट्टा तेजी से युवाओं को अपनी चपेट में ले रहा है, इसलिए हर माता-पिता, शिक्षक, सामाजिक संस्था और जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है कि वे इस लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य चिट्टा मुक्त हिमाचल बनाना है और इसके लिए कठोर निर्णय लिए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि चिट्टा के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सरकार कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर रही है। चिट्टा कारोबार से अर्जित अवैध संपत्तियों, बड़े होटलों और भवनों पर भी कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पीढ़ी को नशे से बचाना उनकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है और एक हिमाचली होने के नाते वे नशामुक्त प्रदेश बनाने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे।

चिट्टा के आरोपियों को पकड़वाने में लोग कर रहे मदद

मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया कि चिट्टा के आरोपियों को पकड़वाने के लिए लोग आगे आ रहे हैं और 112 के माध्यम से लगातार सूचनाएं मिल रही हैं। उन्होंने आम जनता से अपील की कि यदि कहीं से भी नशे से जुड़ी कोई जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और घोषित इनाम राशि का लाभ भी लोगों को मिल सके।उन्होंने यह भी कहा कि चिट्टा के खिलाफ इस अभियान में विपक्ष का भी समर्थन मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट को प्रभावी बनाने के लिए कांग्रेस सरकार ने इसमें आवश्यक संशोधन कर सख्ती से लागू किया है। विधानसभा में इस मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा समर्थन दिए जाने को उन्होंने सकारात्मक बताया।

प्रदेश की 235 पंचायतों में टास्क फोर्स के तहत किया जा रहा काम 

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि प्रदेश की 235 पंचायतों में टास्क फोर्स के तहत काम किया जा रहा है। चिट्टा के अधिक प्रयोग वाले क्षेत्रों की मैपिंग और मार्किंग की गई है और ऐसे इलाकों में विशेष कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि रोजाना चिट्टा की खेप पकड़ी जा रही है और नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया जा रहा है। मेगा वॉकथॉन के माध्यम से हमीरपुर से पूरे प्रदेश को नशे के खिलाफ एक मजबूत संदेश दिया गया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महिला आरक्षण विधेयक के साथ डिलिमिटेशन जोड़ने पर विपक्ष का विरोध: देवेंद्र जग्गी

राहुल चावला, धर्मशाला-:महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस विधेयक के साथ डिलिमिटेशन (सीमांकन) का मुद्दा भी जोड़ दिया, जिसका विपक्ष ने विरोध किया। जग्गी ने कहा कि यदि केवल महिला आरक्षण विधेयक पर ही चर्चा होती, तो यह आसानी...

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार मंडी,धर्मवीर- बीते रोज प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले सहायक वन रक्षक भर्ती का विरोध हो गया है। वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने इस भर्ती का विरोध करते हुए सुक्खू...

अवैध खनन विवाद पर सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए दबाव के आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

हमीरपुर,अरविंद-:जिले में सामने आए अवैध खनन मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं पर जांच को प्रभावित करने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में कानून से ऊपर कोई नहीं है और...

रिटायरमेंट कॉलोनियों में बढ़ेगा FAR, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Summer Express, चंडीगढ़। शहरी क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित की जा रही रिटायरमेंट कॉलोनियों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन कॉलोनियों में फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को 2.25 से बढ़ाकर 3.0 तक करने की अनुमति दी जाएगी। यह बढ़ोतरी हस्तांतरणीय विकास अधिकार (TDR) के माध्यम से लागू होगी।...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.