Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एलन मस्क ने रचा इतिहास, 600 अरब डॉलर संपत्ति वाले बने दुनिया के पहले इंसान

नई दिल्ली |  दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपति एलन मस्क ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। फोर्ब्स के मुताबिक सोमवार को उनकी कुल संपत्ति 600 अरब डॉलर का आंकड़ा पार कर करीब 677 अरब डॉलर तक पहुंच गई। इसके साथ ही मस्क 600 अरब डॉलर से अधिक नेटवर्थ वाले दुनिया के पहले इंसान बन गए हैं। इससे पहले किसी व्यक्ति ने इतनी बड़ी निजी संपत्ति हासिल नहीं की थी।

एलन मस्क की संपत्ति में यह जबरदस्त उछाल मुख्य रूप से उनकी अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स की वजह से आया है। हाल ही में स्पेसएक्स का वैल्यूएशन बढ़कर करीब 800 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। कंपनी अगले कुछ वर्षों में पब्लिक होने की तैयारी कर रही है। मस्क की स्पेसएक्स में लगभग 42 फीसदी हिस्सेदारी है, जिसके चलते केवल वैल्यूएशन बढ़ने से ही उनकी संपत्ति में करीब 168 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

गौरतलब है कि अक्टूबर 2025 में ही एलन मस्क 500 अरब डॉलर की नेटवर्थ पार करने वाले पहले व्यक्ति बने थे। महज कुछ ही महीनों में उन्होंने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

2026 में स्पेसएक्स का आईपीओ संभव

स्पेसएक्स की नई वैल्यूएशन एक टेंडर ऑफर के जरिए सामने आई है, जो अगस्त में 400 अरब डॉलर थी और अब दोगुनी हो चुकी है। कंपनी 2026 में आईपीओ लाने की योजना बना रही है, जिसे अब तक की सबसे बड़ी लिस्टिंग माना जा रहा है।

टेस्ला के शेयरों से भी बढ़ी दौलत

मस्क की संपत्ति बढ़ाने में उनकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला का भी अहम योगदान रहा है। इस साल टेस्ला के शेयरों में करीब 13 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। मस्क के पास टेस्ला में लगभग 12 फीसदी हिस्सेदारी है। सोमवार को कंपनी के शेयरों में करीब 4 फीसदी उछाल आया, जब मस्क ने बिना सेफ्टी मॉनिटर वाली रोबोटैक्सी टेस्टिंग की जानकारी दी।

ट्रिलियन डॉलर का ऐतिहासिक पे पैकेज

नवंबर में टेस्ला के शेयरधारकों ने एलन मस्क के लिए करीब एक ट्रिलियन डॉलर के पे पैकेज को मंजूरी दी थी, जिसे कॉरपोरेट इतिहास का सबसे बड़ा वेतन पैकेज माना जा रहा है। निवेशकों का मानना है कि मस्क का विजन टेस्ला को ईवी से आगे एआई और रोबोटिक्स की दिग्गज कंपनी बनाएगा।

इसके अलावा मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI भी चर्चा में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी 15 अरब डॉलर की नई फंडिंग जुटाने की बातचीत कर रही है, जिससे इसकी वैल्यूएशन 230 अरब डॉलर तक पहुंच सकती है।

हालांकि एलन मस्क, टेस्ला, स्पेसएक्स या xAI की ओर से इस रिकॉर्ड पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन बाजार और निवेशकों में उत्साह साफ देखा जा रहा है। मस्क अब दूसरे नंबर के अमीर व्यक्ति से सैकड़ों अरब डॉलर आगे निकल चुके हैं और दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

ऑपरेशन मैदान के तहत अंबाला में पुलिस की सघन चेकिंग, कई वाहन जब्त

Summer express, अंबाला, अंकुर कपूर | अंबाला छावनी में नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार को ‘ऑपरेशन मैदान’ के तहत व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने बिना नंबर और बिना वैध दस्तावेजों वाले कई वाहनों को जब्त (इम्पाउंड) किया। वहीं, नशीले पदार्थों की बरामदगी...

कैथल में एक करोड़ की चोरी के दो फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Summer express ,कैथल। कैथल जिले के चीका क्षेत्र में हाल ही में हुई करीब एक करोड़ रुपये की चोरी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें काबू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार आरोपियों...

बंधुआ मजदूरी के शिकार नाबालिग को मानवाधिकार आयोग के हस्तक्षेप से 10 लाख का मुआवजा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा मानवाधिकार आयोग के हस्तक्षेप के बाद बंधुआ मजदूरी, बाल शोषण और अमानवीय व्यवहार का शिकार हुए 15 वर्षीय किशोर को विशेष मामले के रूप में 10 लाख रुपये का मुआवजा मंजूर किया गया है। आयोग की सिफारिश पर हरियाणा सरकार ने 16 जून 2026 को यह राशि स्वीकृत की। उल्लेखनीय है...

रेवाड़ी रेलवे रोड पर युवक का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Summer express, रेवाड़ी। शहर के व्यस्त रेलवे रोड पर शुक्रवार सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने शव सड़क किनारे पड़ा देखा, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस घटनास्थल पर...

सावन-तीज से पहले सोनीपत में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई : 13 सैंपल सील, 28 किलो घेवर नष्ट

Summer express, सोनीपत। सावन और तीज के त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में घेवर की बढ़ती मांग को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने गोहाना रोड और आसपास के क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे संचालित घेवर विक्रेताओं और विभिन्न मित्र मंडलियों की दुकानों पर छापेमारी कर देसी घी, मावा और घेवर के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.