Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एचआरटीसी वर्कशॉप संपर्क मार्ग बदहाल, गड्ढों से जूझ रहे बस चालक, हादसे की आशंका बढ़ी

Bilaspur, Subhash-:एचआरटीसी वर्कशॉप बिलासपुर को जोड़ने वाली संपर्क सड़क की हालत इन दिनों बेहद दयनीय बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और टूटी हुई सतह के कारण बस चालकों को रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से एचआरटीसी की कई बसें प्रतिदिन गुजरती हैं, लेकिन खराब सड़क के चलते वाहनों को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बना हुआ है।

स्थानीय लोगों और एचआरटीसी बस चालकों का कहना है कि यह सड़क लंबे समय से उपेक्षा का शिकार है। बरसात और समय पर मरम्मत न होने के कारण सड़क की स्थिति और अधिक खराब हो गई है। कई स्थानों पर गड्ढे इतने गहरे हैं कि बसों का संतुलन बिगड़ने का खतरा बना रहता है। खासकर रात के समय और बारिश के दौरान इस मार्ग पर चलना बेहद जोखिम भरा हो जाता है।बस चालकों का कहना है कि खराब सड़क से बसों के सस्पेंशन, टायर और अन्य पुर्जों को नुकसान हो रहा है, जिससे विभाग को भी आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। इसके बावजूद संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। चालकों और स्थानीय लोगों ने कई बार सड़क की मरम्मत को लेकर शिकायतें की हैं, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ भी नजर नहीं आया।

एचआरटीसी ड्राइवर्ज यूनियन बिलासपुर डिपो के अध्यक्ष अमर सिंह चंदेल ने बताया कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने एचआरटीसी प्रबंधन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जनहित को देखते हुए इस संपर्क मार्ग की शीघ्र मरम्मत करवाई जाए, ताकि चालकों और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

वहीं दूसरी ओर, बिलासपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक लखनपाल ने कैमरे के सामने कुछ भी कहने से इनकार किया, लेकिन उन्होंने यह जरूर बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हालांकि, जमीनी स्तर पर अब तक कोई कार्य शुरू नहीं हुआ है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अब आश्वासन नहीं, बल्कि तुरंत कार्रवाई की जरूरत है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चलती ट्रेन में फिसला यात्री, आरपीएफ कांस्टेबल की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला।अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक जवान की सतर्कता और बहादुरी से एक यात्री की जान बच गई। ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से यात्री ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरने ही वाला था, लेकिन मौके पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए...

होडल नागरिक अस्पताल में महीनों से महिला डॉक्टर का अभाव, इलाज के लिए परेशान महिलाएं

सुंदर कुंडू, पलवल। पलवल जिले के होडल स्थित उपमंडल नागरिक अस्पताल में पिछले कई महीनों से महिला डॉक्टर की नियुक्ति न होने के कारण महिला मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाली महिलाओं को मजबूरी में पुरुष डॉक्टरों से उपचार कराना पड़ रहा है। महिला मरीजों का...

हिसार रेलवे स्टेशन पर एलपीजी टैंकर से गैस रिसाव, समय रहते टला बड़ा हादसा

Summer express, हिसार | हरियाणा के हिसार रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी के एलपीजी टैंकर से अचानक गैस का रिसाव शुरू हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल सतर्कता बरतते हुए संबंधित अधिकारियों को सूचना दी और संभावित खतरे...

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की कमाई खर्च से काफी कम, यात्री संख्या बढ़ाना बनी चुनौती

Summer express, जींद | देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन तकनीकी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन शुरुआती दिनों में यात्रियों की कम संख्या के कारण इसकी आय परिचालन खर्च की तुलना में काफी कम बनी हुई है। रेलवे के आंकड़ों के अनुसार जींद-सोनीपत रूट पर चल रही इस ट्रेन के...

नूंह में स्टंट बना जानलेवा, जिंदा दफन प्रदर्शन के दौरान युवक की दम घुटने से मौत

Summer express, नूंह | हरियाणा के नूंह जिले के तावडू उपमंडल के गांव खोरी कला में आयोजित एक स्टंट शो के दौरान दर्दनाक हादसा सामने आया है। ट्रैवलिंग बाइसिकल सर्कस में किए जा रहे कथित “जिंदा दफन” प्रदर्शन के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। आरोप है कि युवक को निर्धारित समय पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.