Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धारा 118 संशोधन पर हिंदू रक्षा मंच का विरोध, सरकार पर भूमि माफिया को संरक्षण देने का आरोप

Shimla, Sanju-:हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा धारा 118 में प्रस्तावित संशोधन को लेकर विरोध तेज होता जा रहा है। हिंदू रक्षा मंच ने इस संशोधन को हिमाचल की जमीन और संस्कृति के खिलाफ साजिश करार देते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मंच ने डीसी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते हुए विधेयक को तत्काल वापस लेने की मांग की है।

शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान हिंदू रक्षा मंच के प्रदेश अध्यक्ष कमल गौतम ने कहा कि धारा 118 हिमाचल प्रदेश की भूमि को बाहरी और धनाढ्य लोगों के हाथों में जाने से बचाने का मजबूत कानून है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार से कानून में बदलाव कर हिमाचल की जमीन को “ऑन सेल” करने की दिशा में काम कर रही है।कमल गौतम ने कहा कि सरकार के संरक्षण में भू-माफिया सक्रिय है और पिछले तीन वर्षों में धारा 118 के तहत लगभग 1100 अनुमतियां दी गई हैं। उन्होंने सरकार से श्वेत पत्र जारी कर यह स्पष्ट करने की मांग की कि ये अनुमतियां किन लोगों को और किस उद्देश्य से दी गईं।उन्होंने सवाल उठाया कि शिमला और मणिकर्ण जैसे क्षेत्रों में जंगलों के बीच बने कई कॉटेज क्या धारा 118 के तहत दी गई जमीन पर बने हैं, या फिर इन्हें वैध करने के लिए यह संशोधन लाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कहीं यह संशोधन अवैध भूमि पर बने धार्मिक ढांचों को नियमित करने के लिए तो नहीं किया जा रहा।कमल गौतम ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने यह संशोधन वापस नहीं लिया तो प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

नेरवा अवैध मस्जिद मामला:

हिंदू रक्षा मंच के अध्यक्ष ने शिमला के नेरवा क्षेत्र में अवैध मस्जिदों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि RTI से मिली जानकारी के अनुसार नेरवा में तीन मस्जिदें अवैध हैं, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन ढांचों में अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं और यह सब सरकार की शह पर हो रहा है। मंच ने प्रशासन से इन अवैध ढांचों को तुरंत हटाने की मांग की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला डिपो को मिली पांच नई हाईटेक इलेक्ट्रिक बसें, यात्रियों को मिलेगा आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल सफर

Summer express/धर्मशाला, राहुल- :हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के धर्मशाला डिपो के बेड़े में पांच नई अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसें शामिल हो गई हैं। मुख्यालय से अंतिम स्वीकृति और संचालन संबंधी निर्देश मिलने के बाद इन बसों को विभिन्न रूटों पर चलाया जाएगा। नई बसों के शामिल होने से यात्रियों को अधिक आरामदायक, सुरक्षित और प्रदूषण...

चिंतपूर्णी मंदिर सुगम दर्शन प्रणाली में अनियमितता की जांच तेज, एफआईआर दर्ज, एडीसी करेंगे सात दिन में रिपोर्ट

Summer express/ऊना, राकेश-: माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर की सुगम दर्शन प्रणाली में सामने आई संभावित अनियमितता को लेकर जिला प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट ने जांच प्रक्रिया तेज कर दी है। उपायुक्त जतिन लाल के निर्देश पर मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच शुरू कर दी गई है, जबकि प्रशासनिक जांच के लिए अतिरिक्त उपायुक्त...

बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अमृतसर से चिट्टा सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस ने चिट्टा तस्करी के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर के एक कथित सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 12.5 ग्राम चिट्टा, एक अवैध पिस्तौल और सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।...

त्रियुंड ट्रैक पर बढ़ेंगी सुविधाएं, सुरक्षा होगी और मजबूत, ₹30 लाख से होंगे विकास कार्य

Summer express/धर्मशाला, राहुल-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन एवं ट्रैकिंग स्थल त्रियुंड ट्रैक पर आने वाले पर्यटकों और ट्रेकर्स को जल्द बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वन विभाग ने ट्रैक पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आवश्यक बुनियादी सुविधाएं विकसित करने की योजना तैयार की है। इसके तहत लगभग ₹30 लाख की लागत से विभिन्न...

गुड़िया केस के गवाह कांस्टेबल के निलंबन पर बवाल, परिवार बोला– सच बोलने की मिल रही सजा

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित कोटखाई गुड़िया दुष्कर्म एवं हत्या मामले से जुड़े कथित आरोपी सूरज की कस्टोडियल डेथ केस में अहम गवाह रहे कांस्टेबल दिनेश शर्मा के निलंबन को लेकर विवाद गहरा गया है। निलंबन के बाद उनके परिवार ने हिमाचल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.