Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

घने कोहरे की चपेट में अंबाला रेल मंडल, कई ट्रेनें रद्द व दर्जनों लेट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Ambala, 17 December-:अंबाला में सर्दियों की शुरुआत के साथ ही मंगलवार तड़के घना कोहरा छा गया, जिसका सीधा असर रेल परिचालन पर देखने को मिला। कोहरे की वजह से अंबाला रेल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गईं, जबकि कई गाड़ियां अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चलीं। इसका खामियाजा रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों को भुगतना पड़ा, जिन्हें ठंड में लंबे समय तक प्लेटफॉर्म पर इंतजार करना पड़ा।

सुबह के समय दृश्यता बेहद कम होने के कारण न सिर्फ रेल संचालन प्रभावित हुआ, बल्कि हाईवे पर भी वाहनों की रफ्तार धीमी रही। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कोहरे की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया और कुछ के संचालन में देरी हुई।अंबाला रेल मंडल के डीआरएम विनोद भाटिया ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मंडल के विभिन्न हिस्सों में धुंध देखी जा रही थी, लेकिन आज पूरे रेल मंडल में कोहरा छाया रहा। इसे ध्यान में रखते हुए पहले से ही आवश्यक तैयारियां की गई थीं। रेलवे ने लोको पायलटों के लिए स्पेशल फॉग लाइट्स और अन्य सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था की है, ताकि ट्रेनों का संचालन सुरक्षित तरीके से किया जा सके।

डीआरएम ने यात्रियों से अपील की कि वे स्टेशन आने से पहले रेलवे की डिजिटल एप्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर लें। साथ ही, उन्होंने बताया कि सर्दियों के मौसम में शिमला और पहाड़ी क्षेत्रों की ओर यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है, जिसे देखते हुए जरूरत के अनुसार अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन भी किया जाता है।

वहीं, स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि उनकी ट्रेनों की सही स्थिति की जानकारी नहीं मिल पा रही है। कई यात्रियों का कहना है कि वे घंटों से प्लेटफॉर्म पर ठंड में खड़े हैं, लेकिन यह नहीं बताया जा रहा कि ट्रेन कितनी देर से आएगी। कुल मिलाकर, घने कोहरे ने अंबाला में रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुड़िया केस के गवाह कांस्टेबल के निलंबन पर बवाल, परिवार बोला– सच बोलने की मिल रही सजा

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित कोटखाई गुड़िया दुष्कर्म एवं हत्या मामले से जुड़े कथित आरोपी सूरज की कस्टोडियल डेथ केस में अहम गवाह रहे कांस्टेबल दिनेश शर्मा के निलंबन को लेकर विवाद गहरा गया है। निलंबन के बाद उनके परिवार ने हिमाचल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि...

बिजनी-नारला फोरलेन पर फिर धंसा डंगा, गौशाला को नुकसान, मकान पर भी बढ़ा खतरा

Summer express/मंडी/धर्मवीर-:मंडी-पठानकोट नेशनल हाइवे के मंडी से पधर तक नवनिर्मित भाग की सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा ढह गया है। आज सुबह डवारडू-पाखरी गांव के पास सुरक्षा दीवार का यह हिस्सा पूरी तरह से ढह गया। इससे स्थानीय निवासी ओमप्रकाश की गौशाला क्षतिग्रस्त हो गई है। राहत की बात यह रही कि घटना के समय...

सिर्फ कर्ज लौटाने की मांग करना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं, धारा 306 नहीं लगेगी: पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति द्वारा दिए गए कर्ज की वापसी के लिए बार-बार मांग करना मात्र उसका वैध अधिकार है। इसे अपने-आप आत्महत्या के लिए मजबूर करना (अबेटमेंट आफ सुसाइड) नहीं माना जा सकता। अदालत ने कहा कि...

मोटर दुर्घटना मामलों में उचित मुआवजा वास्तविक आर्थिक नुकसान के अनुरूप होना चाहिए : हाई कोर्ट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मोटर दुर्घटना मामलों में दिया जाने वाला उचित मुआवजा (जस्ट कंपेनसेशन) ऐसा होना चाहिए जो मृतक के आश्रितों को हुई वास्तविक आर्थिक क्षति का निष्पक्ष और न्यायसंगत प्रतिबिंब हो। अदालत ने कहा कि मुआवजा न तो ऐसा होना चाहिए...

5 अगस्त की बैठक पर टिकी शिक्षकों की निगाहें, अधिसूचना तक खत्म नहीं होगा क्रमिक अनशन

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। प्रदेशभर के शिक्षक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। शिमला में पिछले पांच दिनों से प्राथमिक शिक्षक क्रमिक अनशन पर बैठे हैं और उनका कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.