Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मनरेगा में बदलाव के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, गांधी चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Hamirpur, Sanjeev-:केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना में किए जा रहे बदलावों और योजना के नाम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाने की कथित कोशिशों के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने आज हमीरपुर के गांधी चौक पर धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्टी के जिला निवर्तमान अध्यक्ष सुमन भारती की अगुवाई में आयोजित इस प्रदर्शन में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मनरेगा को कमजोर करने की साजिश का आरोप लगाया।

धरना प्रदर्शन के दौरान पूर्व राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीता वर्मा, पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, नशा निवारण बोर्ड के प्रदेश संयोजक नरेश ठाकुर सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण रोजगार योजना ग्रामीण भारत की रीढ़ है और इसमें किसी भी तरह का बदलाव गरीब और मजदूर वर्ग के हितों के खिलाफ है।

कांग्रेस जिला निवर्तमान अध्यक्ष सुमन भारती ने कहा कि केंद्र सरकार एक सोची-समझी रणनीति के तहत मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से इस ऐतिहासिक योजना की शुरुआत की थी और इसे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम से जोड़ा गया था। सुमन भारती ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महात्मा गांधी के नाम को हटाकर उनका अपमान कर रही है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने यह फैसला वापस नहीं लिया तो कांग्रेस गांव-गांव जाकर बड़ा आंदोलन छेड़ेगी।

वहीं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों और आदर्शों को पूरी दुनिया सम्मान देती है और 80 से अधिक देशों में उनकी प्रतिमाएं स्थापित हैं, लेकिन देश की मौजूदा सरकार उनके नाम को योजनाओं से हटाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 100 दिन की रोजगार गारंटी देकर ग्रामीण क्षेत्रों को आर्थिक संबल दिया था, जबकि वर्तमान सरकार इसके नियमों में संशोधन कर इसे कमजोर करने का प्रयास कर रही है। कुलदीप पठानिया ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी इस फैसले का डटकर विरोध करेगी और जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुंडली में ड्यूटी के दौरान बिजली कर्मी की मौत, 11 केवी लाइन की चपेट में आने से हादसा

Summer express, सोनीपत। सोनीपत के कुंडली स्थित पेपर मिल कॉलोनी में गुरुवार सुबह बिजली निगम के एक कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब कर्मचारी 11 केवी फीडर की खराब लाइन को दुरुस्त करने का कार्य कर रहा था। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का...

16 महीने बाद फिर खुलेगा अंबाला कैंट का ऑल वेदर स्विमिंग पूल, 1 अगस्त से मिलेगी सुविधा

Summer express, अंबाला। लंबे इंतजार के बाद अंबाला छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम स्थित ऑल वेदर स्विमिंग पूल एक बार फिर तैराकों और आम नागरिकों के लिए खुलने जा रहा है। करीब 16 माह से बंद पड़ा यह स्विमिंग पूल 1 अगस्त से संचालन शुरू करेगा। खेल विभाग मुख्यालय ने जिला खेल विभाग को...
Summer Express - हिमाचल में न्यायिक अधिकारी से साइबर ठगी: हाई रिटर्न के लालच में छह लाख रुपये गंवाए

सब-ब्रांच दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, कंपनी की महिला निदेशक गिरफ्तार

Summer express, यमुनानगर । हरियाणा में सब-ब्रांच खोलने और मोटे मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान राजस्थान के जयपुर जिले के मांडाभीम सिंह क्षेत्र निवासी गीता रानी के रूप में हुई है, जो...

वन महोत्सव पर अनिल विज ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला |वन महोत्सव के अवसर पर अंबाला में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण के साथ हुई, जहां पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री...

धर्मशाला डिपो को मिली पांच नई हाईटेक इलेक्ट्रिक बसें, यात्रियों को मिलेगा आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल सफर

Summer express/धर्मशाला, राहुल- :हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के धर्मशाला डिपो के बेड़े में पांच नई अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसें शामिल हो गई हैं। मुख्यालय से अंतिम स्वीकृति और संचालन संबंधी निर्देश मिलने के बाद इन बसों को विभिन्न रूटों पर चलाया जाएगा। नई बसों के शामिल होने से यात्रियों को अधिक आरामदायक, सुरक्षित और प्रदूषण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.