Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

क्रिसमस व नववर्ष के मद्देनज़र शोघी–तारादेवी मार्ग पर बनाई जाएगी अस्थायी चेकपोस्ट 

Shimla,18 December-:क्रिसमस और नववर्ष के अवसर पर शिमला में पर्यटकों की भारी आमद को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का निर्णय लिया है। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि शोघी और तारादेवी के बीच विभिन्न स्थानों पर अस्थायी चेकपोस्ट स्थापित की जाएंगी, जहां एम्बुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सा सहायता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने पुलिस विभाग को चेकपोस्ट के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 

उपायुक्त आज जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिले में चिन्हित ब्लैक स्पॉट का डाटा पुराना हो चुका है। इसलिए लोक निर्माण विभाग, हिमाचल पथ परिवहन निगम, पुलिस विभाग एवं एम्बुलेंस ऑपरेटर सभी उपमंडलों का अद्यतन डाटा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के साथ साझा करें, ताकि ब्लैक स्पॉट की नवीनतम सूची तैयार कर प्रभावी कार्य योजना बनाई जा सके। उन्होंने कहा कि संवेदनशील मार्गों पर प्राथमिकता के आधार पर सुधारात्मक कार्य किए जाएंगे।उपायुक्त ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि जिन स्कूलों को सड़क सुरक्षा गतिविधियों के लिए बजट उपलब्ध करवाया गया है, वहां आयोजित गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त की जाए।

यातायात लाइट्स को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश

उपायुक्त ने कहा कि शिमला शहर में कई स्थानों पर यातायात लाइट्स खराब या बंद पाई गई हैं। उन्होंने संबंधित विभाग को सभी ट्रैफिक लाइट्स को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके।

अवैध पार्किंग से बढ़ रही दुर्घटनाएं व ट्रैफिक जाम

बैठक में अवगत करवाया गया कि सड़क के दोनों ओर अव्यवस्थित पार्किंग के कारण दुर्घटनाओं और ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। उपायुक्त ने आमजन से अपील की कि वे अपने वाहन केवल चिन्हित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करें।

सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील

उपायुक्त ने पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों, विशेषकर युवाओं से यातायात नियमों का पालन करने, नियंत्रित गति से वाहन चलाने तथा लंबी दूरी की यात्रा के दौरान समय-समय पर विश्राम करने का आग्रह किया।

सड़क सुरक्षा में विभिन्न एसोसिएशन निभाएंगे सक्रिय भूमिका

उन्होंने कहा कि होटल, होम-स्टे, टैक्सी ऑपरेटर, टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन आदि सड़क सुरक्षा में सहयोग करें। इस संदर्भ में आगामी सप्ताह सभी एसोसिएशनों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।

राहवीर योजना के तहत मददगार नागरिकों को ₹25,000 का इनाम

उपायुक्त ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार की राहवीर योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को गोल्डन ऑवर के भीतर अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिकों को ₹25,000 की नकद राशि प्रदान की जाती है। उन्होंने पुलिस विभाग को ऐसे नागरिकों की पहचान कर उन्हें सम्मानित करने के निर्देश दिए।

गुड समैरिटन योजना की जानकारी प्रदर्शित करने के निर्देश

उन्होंने जिला के सभी सरकारी व निजी अस्पतालों तथा पुलिस थानों के बाहर गुड समैरिटन से संबंधित जानकारी प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। साथ ही लोगों से अपील की कि सड़क हादसों के दौरान वीडियो बनाने की बजाय घायलों की सहायता करें, ताकि समय पर उपचार से जीवन बचाया जा सके।

यह भी रहे उपस्थित

बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विश्व मोहन देव चौहान, डीएसपी अमित ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वन विकास निगम के कर्मचारियों को राहत: 3% महंगाई भत्ता, बोनस और नियमितीकरण को मंजूरी

Summer express/शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के निदेशक मंडल की 216वीं बैठक में कर्मचारियों के हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में पहली अप्रैल 2025 से निगम के कर्मचारियों को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) प्रदान करने की स्वीकृति दी गई।...

छोटी काशी में शुरू हुआ दूसरा देवभूमि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवलरिटायरर्ड आईएएस अधिकारी तरूण श्रीधर ने किया फेस्टिवल का शुभारंभ

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: छोटी काशी मंडी में दूसरा देवभूमि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आज से शुरू हो गया। इस तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल को संस्कृति सदन मंडी में आयोजित किया जा रहा है जिसका शुभारंभ रिटायर्ड आईएएस अधिकारी तरूण श्रीधर ने किया। फिल्म फेस्टिवल के दौरान तीन दिनों तक 25 से अधिक शॉर्ट फिल्में दिखाई...

NH-503 पर ढलियारा मोड़ फिर बना हादसे का कारण, कार और टेंपो ट्रैवलर की भिड़ंत में कई घायल

Summer express/देहरा , गुलशन धनोहा -: मुबारिकपुर–रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर ढलियारा के खतरनाक मोड़ पर शुक्रवार सुबह एक बार फिर सड़क हादसा हो गया। ज्वालामुखी से नंगल की ओर जा रही टेंपो ट्रैवलर और चिंतपूर्णी से ज्वालामुखी की ओर जा रही कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे की...

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

Summer express शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों...

श्रावण अष्टमी मेले की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

बिलासपुर, सुभाष-: विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी में आयोजित होने वाले श्रावण अष्टमी मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को जिला प्रशासन और श्री नैना देवी मंदिर न्यास की एक महत्वपूर्ण बैठक मंदिर न्यास के यात्री निवास ‘मातृ शरण’ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.