Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिवरात्रि से पहले मिलेगा वल्लभ कॉलेज मंडी को नया भवन, निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार

Mandi, Dharamveer-:मंडी के राजकीय वल्लभ महाविद्यालय के नए भवन का निर्माण कार्य एक बार फिर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। लंबे समय से अटके इस प्रोजेक्ट को अब शिवरात्रि महोत्सव तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए आवश्यक धनराशि भी चरणबद्ध तरीके से जारी की जा रही है, जिससे कार्य में निरंतरता बनी हुई है।

गौरतलब है कि वल्लभ कॉलेज के नए भवन का निर्माण कार्य जनवरी 2022 में पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान शुरू हुआ था। यह लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत का बड़ा प्रोजेक्ट है। उस समय परियोजना की लगभग आधी राशि जारी कर दी गई थी और आधे से अधिक निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका था। हालांकि, सत्ता परिवर्तन के बाद धन की कमी के चलते यह काम बीच में ही रुक गया, जिससे कॉलेज प्रशासन और विद्यार्थियों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ा।

प्रदेश सरकार द्वारा बजट का प्रावधान किए जाने के बाद जनवरी 2024 से यह निर्माण कार्य दोबारा शुरू हुआ। शुरुआत में काम की गति धीमी रही, लेकिन अब इसे तेज़ करने के लिए अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत की गई है। कॉलेज प्रबंधन की ओर से लोक निर्माण विभाग को कुल 5 करोड़ 35 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि मंजूर की गई है, जिसमें से 4 करोड़ रुपये पहले ही जारी किए जा चुके हैं, जबकि शेष 1 करोड़ 35 लाख रुपये की राशि अभी दी जानी बाकी है।इसके अलावा केंद्र सरकार के राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत भी कॉलेज को साढ़े तीन करोड़ रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई है, जिससे निर्माण कार्य को मजबूती मिली है।

मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा ने बताया कि वल्लभ कॉलेज के नए भवन का सपना उनकी सरकार के कार्यकाल में शुरू हुआ था और अब यह लगभग साकार होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार से लगातार आग्रह के बाद आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाई गई, जिससे रुका हुआ काम दोबारा शुरू हो सका। विधायक के अनुसार शिवरात्रि तक भवन को तैयार कर उपयोग में लाने का प्रयास किया जा रहा है।उल्लेखनीय है कि वल्लभ कॉलेज मंडी प्रदेश का ऐसा एकमात्र कॉलेज है जहां विद्यार्थियों की संख्या सबसे अधिक है। वर्तमान में यहां 6 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। नए भवन के तैयार होने से शैक्षणिक सुविधाओं में बड़ा सुधार होगा और विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण मिल सकेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एबीवीपी की स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 4 अक्टूबर को, 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी ले सकेंगे हिस्सा

Summer express/धर्मशाला,राहुल -:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जिला कांगड़ा की ओर से स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर जिला संयोजक आयुष चौधरी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी साझा की।उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण...

करनाल नहर हादसा: बेटे को बचाने कूदा पिता, दो दिन बाद दोनों के शव मिले

summer express , करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। निसिंग क्षेत्र के गांव वीर बड़ालवा में दर्दनाक हादसे में नहर में डूबे पिता-पुत्र के शव दो दिन तक चले सर्च अभियान के बाद बरामद कर लिए गए हैं। बेटे को डूबता देखकर उसे बचाने के लिए 78 वर्षीय पिता सतनाम ने भी नहर में छलांग लगा दी...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान यात्रा पर सख्ती, निजी स्पॉन्सरशिप पर लगी रोक

summer express, कुरुक्षेत्र। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सामने आए कथित पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क और हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से जुड़े मामले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वाले धार्मिक जत्थों की प्रक्रिया को लेकर सख्ती बढ़ाई गई है। अब धार्मिक यात्राओं के लिए निजी स्तर पर स्पॉन्सरशिप के बजाय शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC)...

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.