Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यमुना में अवैध खनन को लेकर करन दलाल का बड़ा हमला, मंत्री और प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप

Palwal, 18 December-:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री करन दलाल ने अपने आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यमुना नदी में हो रहे अवैध खनन को लेकर भाजपा सरकार, खेल राज्यमंत्री और जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। करन दलाल ने कहा कि यमुना में खुलेआम हो रहा अवैध खनन प्रशासनिक संरक्षण के बिना संभव नहीं है और इस पूरे गोरखधंधे से जुड़े पैसे सीधे सत्ताधारी नेताओं और अधिकारियों की जेब में जा रहे हैं।

पूर्व मंत्री ने ग्राम पंचायत सुल्तानपुर के सरपंच द्वारा जिला प्रशासन को दी गई शिकायतों की प्रतियां दिखाते हुए कहा कि बार-बार शिकायतों के बावजूद अवैध खनन पर कोई कार्रवाई नहीं होना साफ तौर पर मिलीभगत को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के मंत्री जनहित को भूलकर अवैध कारोबारों को संरक्षण दे रहे हैं और प्रशासन आंख मूंदकर बैठा है।

करन दलाल ने चेतावनी दी कि यदि यमुना में अवैध खनन तुरंत नहीं रोका गया तो कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) का दरवाजा खटखटाएगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार जनहितैषी नहीं बल्कि अपराधियों को संरक्षण देने वाली सरकार बन चुकी है, जो धर्म की आड़ में प्रदेश और इलाके को नुकसान पहुंचा रही है।प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान करन दलाल का निशाना विशेष रूप से हरियाणा सरकार के खेल राज्यमंत्री पर रहा। उन्होंने कहा कि स्थानीय मंत्री की छत्रछाया में अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं, जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं और इन सबमें प्रशासनिक अधिकारियों की भी भूमिका है। उन्होंने पलवल-नूंह रोड को लेकर हुए हालिया जनआंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार जनता की नहीं बल्कि मशीनों की सरकार है, इसी वजह से लोगों को अपनी बुनियादी मांगों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है।

पूर्व मंत्री ने मार्केट कमेटी चेयरमैन की सूचियों में हुए फेरबदल, सफाई व्यवस्था में करोड़ों के घोटाले और बढ़ते अपराधों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बहन-बेटियों की सुरक्षा और शिक्षा से खिलवाड़ हो रहा है, लेकिन स्थानीय मंत्री और प्रशासन संवैधानिक जिम्मेदारियों की अनदेखी कर रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वन विकास निगम के कर्मचारियों को राहत: 3% महंगाई भत्ता, बोनस और नियमितीकरण को मंजूरी

Summer express/शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के निदेशक मंडल की 216वीं बैठक में कर्मचारियों के हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में पहली अप्रैल 2025 से निगम के कर्मचारियों को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) प्रदान करने की स्वीकृति दी गई।...

छोटी काशी में शुरू हुआ दूसरा देवभूमि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवलरिटायरर्ड आईएएस अधिकारी तरूण श्रीधर ने किया फेस्टिवल का शुभारंभ

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: छोटी काशी मंडी में दूसरा देवभूमि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आज से शुरू हो गया। इस तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल को संस्कृति सदन मंडी में आयोजित किया जा रहा है जिसका शुभारंभ रिटायर्ड आईएएस अधिकारी तरूण श्रीधर ने किया। फिल्म फेस्टिवल के दौरान तीन दिनों तक 25 से अधिक शॉर्ट फिल्में दिखाई...

NH-503 पर ढलियारा मोड़ फिर बना हादसे का कारण, कार और टेंपो ट्रैवलर की भिड़ंत में कई घायल

Summer express/देहरा , गुलशन धनोहा -: मुबारिकपुर–रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर ढलियारा के खतरनाक मोड़ पर शुक्रवार सुबह एक बार फिर सड़क हादसा हो गया। ज्वालामुखी से नंगल की ओर जा रही टेंपो ट्रैवलर और चिंतपूर्णी से ज्वालामुखी की ओर जा रही कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे की...

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

Summer express शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों...

श्रावण अष्टमी मेले की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

बिलासपुर, सुभाष-: विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी में आयोजित होने वाले श्रावण अष्टमी मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को जिला प्रशासन और श्री नैना देवी मंदिर न्यास की एक महत्वपूर्ण बैठक मंदिर न्यास के यात्री निवास ‘मातृ शरण’ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.