Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एसएसबी स्थापना दिवस समारोह को लेकर ज्वालामुखी में व्यापक तैयारियां, अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

Kangra, Rahul-:जिला कांगड़ा के ज्वालामुखी स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) प्रशिक्षण केंद्र सपड़ी में 20 दिसंबर को आयोजित होने वाले एसएसबी स्थापना दिवस समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इस भव्य आयोजन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और वीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

गृह मंत्री के दौरे के मद्देनज़र जिला पुलिस प्रशासन ने ज्वालामुखी और आसपास के क्षेत्रों के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और आम लोगों को न्यूनतम असुविधा हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिहाज से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा, जबकि कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखी जाएगी।जिलाधीश कांगड़ा हेमराज बैरबा ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर सभी प्रशासनिक और सुरक्षा संबंधी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री शनिवार को एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र सपड़ी में आयोजित स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान वे करीब ढाई से तीन घंटे तक कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहेंगे और इसके बाद वापस लौटने का कार्यक्रम निर्धारित है।

प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे जारी किए गए ट्रैफिक प्लान का पालन करें और सहयोग बनाए रखें। कार्यक्रम को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए स्वास्थ्य, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन से जुड़ी टीमें भी अलर्ट मोड पर रहेंगी। एसएसबी स्थापना दिवस समारोह को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और प्रशासन इसे स्मरणीय बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयासरत है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रात में पुलिस का एक्शन: फेज-3B2, CP मॉल और फेज-10 मार्केट में चेकिंग

SHO फेज-1 मटौर समेत कई थाना प्रभारियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच मोहाली। शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। SHO फेज-1 मटौर की अगुवाई में कई थाना प्रभारियों और पुलिस...

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.