Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भागसूनाग वॉटरफॉल के पास मृत मिला भालू,वन विभाग ने कराया पोस्टमार्टम

Dharamshala, Rahul-:धर्मशाला के पर्यटन क्षेत्र मैक्लोडगंज स्थित भागसूनाग वॉटरफॉल के ऊपरी इलाके में एक भालू के मृत मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने जब जंगल के समीप भालू का शव देखा तो इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उच्च अधिकारियों को अवगत करवाने के साथ ही पशुपालन विभाग की वेटरनरी टीम को बुलाया गया।

वन विभाग की टीम ने वेटरनरी डाक्टर्स की टीम से करवाया पोस्टमार्टम

वन विभाग और पशुपालन विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर ही मृत भालू का पोस्टमार्टम करवाया। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद नियमानुसार भालू के शव का दाह संस्कार किया गया। वन मंडल धर्मशाला के डीएफओ दिनेश शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही भालू की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

भोजन की तलाश में आते हैं निचली ओर

डीएफओ ने बताया कि सर्दियों के मौसम में अक्सर भालू ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों से भोजन की तलाश में निचले इलाकों की ओर आ जाते हैं। ऐसे में मानव आबादी के नजदीक भालूओं की आवाजाही बढ़ जाती है, जिससे मुठभेड़ की घटनाओं की आशंका भी रहती है। उन्होंने कहा कि जैसे ही भालू को पर्याप्त भोजन उपलब्ध होता है, वे दोबारा ऊपरी क्षेत्रों की ओर लौट जाते हैं।

दुकानों व घरों के आसपास न फेंकें बचा हुआ खाना

वन विभाग ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। विभाग का कहना है कि सुबह के समय या देर रात उन स्थानों पर जाने से बचें, जहां भालू या उनके बच्चों की मौजूदगी की संभावना हो। इसके अलावा दुकानों, घरों या होटलों के आसपास बचा हुआ खाना और अन्य खाद्य अपशिष्ट खुले में न फेंका जाए, क्योंकि भोजन की गंध जंगली जानवरों को आकर्षित करती है।डीएफओ ने यह भी कहा कि यदि किसी को भालू या अन्य जंगली जानवर दिखाई दें, तो घबराने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते उचित कदम उठाए जा सकें। आम जनता की सतर्कता और सहयोग से मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रात में पुलिस का एक्शन: फेज-3B2, CP मॉल और फेज-10 मार्केट में चेकिंग

SHO फेज-1 मटौर समेत कई थाना प्रभारियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच मोहाली। शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। SHO फेज-1 मटौर की अगुवाई में कई थाना प्रभारियों और पुलिस...

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.