Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा में ठंड का कहर बढ़ा, तापमान में और गिरावट के आसार

चंडीगढ़। हरियाणा में लगातार गिरते तापमान के बीच ठंड का असर और तेज होता जा रहा है। मंगलवार सुबह प्रदेश के अधिकांश जिलों में घनी धुंध छाई रही, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में दृश्यता शून्य तक पहुंच गई, जिससे सड़कों पर यातायात प्रभावित रहा। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है और शीतलहर की स्थिति बनी हुई है।

मौसम विभाग ने 24 दिसंबर से तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है। इसके साथ ही कई जिलों में पाला जमने की चेतावनी भी दी गई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। दक्षिण-पूर्वी दिशा से आ रही नमी वाली हवाओं के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई है, जिससे कोहरे की स्थिति बनी हुई है।

अब रात के साथ-साथ दिन में भी ठंड का असर महसूस किया जा रहा है। कोहरे के साथ चल रही बर्फीली हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। कई स्थानों पर शीत दिवस जैसे हालात बन गए हैं। प्रदेश में पहली बार दिन का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है।

कुरुक्षेत्र और भिवानी में दृश्यता शून्य

कुरुक्षेत्र में सुबह 8 बजे तक दृश्यता शून्य बनी रही, जिसके चलते वाहन रेंग-रेंग कर चलते नजर आए और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रही। यहां 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली शीतलहर ने ठंड और बढ़ा दी। जिले में अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, भिवानी में भी मंगलवार सुबह घनी धुंध के कारण दृश्यता शून्य रही।

आगे ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में मौसम फिलहाल शुष्क बना रहेगा, जबकि सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। 24 दिसंबर से उत्तरी बर्फीली हवाओं के चलने से प्रदेश में कड़ाके की सूखी ठंड, शीतलहर और पाला जमने की संभावना है। 29 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.