Facebook-f Youtube X-twitter

हनी ट्रैप गिरोह का भंडाफोड़, दो युवतियों समेत चार आरोपी गिरफ्तार

भिवानी। सीआईए द्वितीय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो युवतियों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो लोगों को जाल में फंसाकर उनसे मोटी रकम वसूलते थे। पुलिस के अनुसार गिरोह अब तक चार से पांच लोगों को अपना शिकार बना चुका है, जबकि इसमें शामिल दो से तीन आरोपी अभी फरार हैं।

मामले का खुलासा करते हुए डीएसपी महेश कुमार ने बताया कि हिसार निवासी ठेकेदार देवेंद्र ने शहर थाना भिवानी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार 16 सितंबर को उसके पास गांव मिताथल हाल विद्या नगर निवासी प्रिया (28) की व्हाट्सएप कॉल आई, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई।

डीएसपी के मुताबिक 22 अक्तूबर को देवेंद्र चरखी दादरी जाने वाला था। इसी दौरान उसने युवती से भिवानी में मिलने को कहा। देवेंद्र बस स्टैंड भिवानी पर प्रिया से मिला, जहां से युवती उसे अपनी स्कूटी पर आगे-आगे चलती हुई हनुमान ढाणी स्थित एक किराए के मकान पर ले गई। मकान में पहुंचते ही युवती ने अपने साथियों को इशारा कर दिया।

इसके बाद चरखी दादरी के गांव जेवली निवासी संदीप (35) और राहुल (24) कमरे में दाखिल हुए और देवेंद्र के साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसकी वीडियो बना ली और उसे वायरल करने व झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की मांग की। बाद में सौदेबाजी के बाद पांच लाख रुपये में समझौता तय हुआ।

आरोपियों ने शिकायतकर्ता से 99 हजार रुपये गूगल-पे के जरिए ट्रांसफर कराए और दो-दो लाख रुपये के दो चेक भी ले लिए। इसके बावजूद आरोपियों ने दोबारा फोन कर और पैसों की मांग की। इस मामले में हनुमान गेट भिवानी निवासी सीमा (32) की भूमिका भी सामने आई है।

शिकायत के आधार पर शहर थाना भिवानी में मामला दर्ज किया गया। 21 दिसंबर को सीआईए द्वितीय और शहर थाना भिवानी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए संदीप, राहुल, सीमा और प्रिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सीमा और प्रिया को अदालत में पेश कर जिला कारागार भेज दिया, जबकि संदीप और राहुल को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने झज्जर निवासी एक व्यक्ति से भी हनी ट्रैप के जरिए तीन लाख रुपये ऐंठने की बात कबूल की है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.