Facebook-f Youtube X-twitter

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित

नई दिल्ली। उत्तर भारत इन दिनों कड़ाके की ठंड की चपेट में है। अधिकांश राज्यों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे सड़कों पर दृश्यता बेहद कम हो गई है और दूर से आने वाले वाहनों को देखना मुश्किल हो रहा है। ठंड और कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित है।

दिल्ली-एनसीआर में कोहरे की मार

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में आज अधिकतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को तापमान में और गिरावट आ सकती है। 24 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन भी कड़ाके की ठंड बनी रह सकती है।

कश्मीर में ठिठुरन बरकरार

कश्मीर में भी ठंड का प्रकोप जारी है। 23 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। हालांकि आज और कल कोहरे से कुछ राहत मिलने के आसार हैं, जिससे पर्यटक घाटी की सर्दी का आनंद ले सकेंगे।

बिहार में खिली धूप

बिहार में मौसम साफ रहने की उम्मीद है और दिन में धूप खिल सकती है। राजधानी पटना में आज अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में मिलेगी कोहरे से राहत

उत्तर प्रदेश के कई शहर बीते दिनों से कोहरे की चपेट में थे, लेकिन आज मौसम साफ रहने और धूप निकलने की संभावना है। रात में भी आसमान साफ रह सकता है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई गई है।

पंजाब में भी गिरेगा पारा

पंजाब में आज मौसम साफ रहने का अनुमान है। चंडीगढ़ में दिनभर धूप खिली रहेगी। यहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। हालांकि बुधवार को न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है और यह 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.