Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सरकार का बड़ा फैसला: हरियाणा पुलिस में 7310 पदों पर भर्ती को मंजूरी

चंडीगढ़। हरियाणा में पुलिस बल की भारी कमी को दूर करने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश सरकार ने हरियाणा पुलिस विभाग में 7310 रिक्त पदों पर भर्ती की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही भर्ती प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। इन पदों को भरने की जिम्मेदारी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) और हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) को सौंपी गई है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार हरियाणा पुलिस में कुल 84,765 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से फिलहाल 25,631 पद रिक्त पड़े हैं। इनमें 23,189 वर्दीधारी और 2,442 गैर-वर्दीधारी पद शामिल हैं। सरकार ने बताया कि इसके अलावा 2908 अन्य पुलिस पदों को भरने का प्रस्ताव भी विचाराधीन है, जिस पर जल्द फैसला लिया जा सकता है।

यह जानकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में दी। विधायक ने पुलिस विभाग में जिलावार और श्रेणीवार स्वीकृत व रिक्त पदों का विवरण, भर्ती की समयसीमा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई वैकल्पिक व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाया था।

मुख्यमंत्री ने बताया कि मौजूदा स्थिति में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए 11,052 विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) और 10,196 होमगार्ड स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रिक्त पदों को चरणबद्ध तरीके से भरा जाएगा।

आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा पुलिस सेवा के 357 स्वीकृत पदों में से 70 खाली हैं। निरीक्षक के 1309 पदों में 142, उप निरीक्षक के 4953 में 1051, सहायक उप निरीक्षक के 7788 में 1106 पद रिक्त हैं। वहीं मुख्य सिपाही के 13,597 पदों में से 6872 और सिपाही के कुल 51,059 पदों में से 13,948 पद खाली हैं।

गैर-वर्दीधारी संवर्ग में भी स्थिति गंभीर है। फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) के 684 में से 538 पद, मिनिस्टीरियल स्टाफ के 803 में से 231 और चतुर्थ श्रेणी के 4215 में से 1673 पद रिक्त हैं।

सरकार का कहना है कि इन भर्तियों से न केवल पुलिस बल मजबूत होगा, बल्कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में भी मदद मिलेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण समाज को बांटने वाली सोच, हिमाचल में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार

Summer express/शिमला, संजू-:हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण की घटना को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि देश में इस तरह की घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति और सोच समाज को बांटने वाली...

मणिमहेश यात्रा से पहले धनछो और हड़सर में BSNL के 4G टावर होंगे ऑन-एयर

Summer express/धर्मशाला | राहुल चावला-:मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाने और किसी भी आपदा की स्थिति में संचार व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए बीएसएनएल ने तैयारियां तेज कर दी हैं। धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में बीएसएनएल के वरिष्ठ महाप्रबंधक डॉ. विपिन कुमार मौर्या ने बताया कि यात्रा...

15 अगस्त से पहले अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर बढ़ी सुरक्षा, GRP-RPF का सघन चेकिंग अभियान

Summer express/अंबाला -:15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीमें लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रही हैं। मेटल डिटेक्टर के जरिए यात्रियों की जांच की जा रही है, वहीं स्टेशन परिसर में आने-जाने...

राष्ट्रपति से सम्मानित बीन वादक हवासिंह नाथ का गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत

Summer express/पलवल,सुन्दर कुंडू-:जिले के गांव रजोलका निवासी प्रसिद्ध बीन वादक हवासिंह नाथ के लिए यह गौरव का क्षण है। कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान तथा विश्व स्तर पर भारतीय लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए उन्हें वीरवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति से सम्मान प्राप्त करने के...

करनाल में 30 लाख की लूट का 19 घंटे में खुलासा, दोस्त ने ही बदमाशों को भेजी थी लाइव लोकेशन

Summer express/करनाल/राकेश कुमार शर्मा -:करनाल में बसताड़ा टोल के पास हुई करीब 30 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने महज 19 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस जांच में सामने आया है कि लूट की साजिश किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता नरेंद्र...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.