Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कड़ाके की ठंड के कारण पंजाब के सभी स्कूलों में छुट्टियां

चंडीगढ़। पंजाब में पड़ रही भीषण ठंड और घने कोहरे को देखते हुए राज्य सरकार ने छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा कर दी है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार राज्यभर के सभी स्कूल 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे।

इन आदेशों के तहत सरकारी, प्राइवेट एडिड, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों को भी छुट्टियों के दायरे में शामिल किया गया है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि शीतकालीन अवकाश के बाद स्कूल 1 जनवरी से दोबारा खुल जाएंगे।

प्रदेश के कई जिलों में बीते कुछ दिनों से घना कोहरा और तेज सर्दी पड़ रही है, जिससे सुबह के समय दृश्यता बेहद कम हो जाती है। ऐसी स्थिति में छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अभिभावकों और शिक्षकों की ओर से लगातार स्कूलों में अवकाश या समय में बदलाव की मांग की जा रही थी।

सरकार ने मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया है ताकि छात्रों को किसी भी तरह के हादसे या स्वास्थ्य जोखिम से बचाया जा सके। छुट्टियों की घोषणा के बाद छात्रों और अभिभावकों ने राहत की सांस ली है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और कोहरा और बढ़ सकता है, ऐसे में सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय एहतियात के तौर पर बेहद अहम माना जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में हटानी होगी खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो 

Summer express/मोनिका रावत,चंडीगढ़ -:पंजाब में भुलत्थ(कपूरथला) से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को चंडीगढ़ जिला अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी याचिका पर अंतरिम आदेश जारी करते हुए फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो हटवाने के निर्देश दिए हैं।  खैहरा ने पिछले हफ्ते फेसबुक-इंस्टाग्राम चलाने वाली...

कुरुक्षेत्र में कांग्रेस का ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन, भाजपा पर साधा निशाना

Summer express /कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल -:धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में कांग्रेस की ओर से जिला स्तरीय ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रप्रकाश, विधायक अशोक अरोड़ा तथा कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष मेवा सिंह सहित पार्टी के बड़ी संख्या में ओबीसी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।सम्मेलन के दौरान कांग्रेस...

बसताड़ा हाईवे पर 30 लाख की लूट, पिस्टल के बल पर नकदी से भरा बैग छीना

Summer express/राकेश कुमार शर्मा, करनाल-:करनाल के बसताड़ा के पास जीटी रोड पर बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे 30 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि बिना नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार 5 से 6 बदमाशों ने कार सवार लोगों को पिस्टल के बल पर रोक...

19 साल में 191 देशों की साइकिल यात्रा,अब भारत भ्रमण पर सोमेन देबनाथ

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं। 19 वर्षों में साइकिल से 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद अब वह देश के 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों का सफर कर रहे हैं। उनकी वर्तमान यात्रा का उद्देश्य भारत की एकता,...

श्री नैना देवी में श्रावण अष्टमी मेले का शुभारंभ, हजारों श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन

Summer express /बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में आज श्रावण अष्टमी मेले का विधिवत शुभारंभ हो गया। सुबह की आरती, पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चारण के साथ मेले की शुरुआत हुई। पहले ही दिन माता के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। पंजाब, हिमाचल प्रदेश,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.