Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फतेहगढ़ साहिब में शहीदी सभा से पहले हाई अलर्ट, 3400 पुलिसकर्मी तैनात

फतेहगढ़ साहिब । दसवें सिख गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों बाबा ज़ोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत को श्रद्धांजलि देने के लिए 25 से 27 दिसंबर 2025 तक फतेहगढ़ साहिब में आयोजित होने वाली वार्षिक शहीदी सभा को सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मज़बूत किया गया है।

पुलिस के विशेष महानिदेशक (स्पैशल डी.जी.पी.) कानून एवं व्यवस्था, अर्पित शुक्ला ने मौके पर जाकर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और तैनात पुलिस बल को संगत के साथ विनम्रता और सौम्यता से पेश आने तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।

संगत की सुरक्षा और सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने के लिए फतेहगढ़ साहिब क्षेत्र को छह सैक्टरों में बांटा गया है। 6 एसपी रैंक और 24 डी.एस.पी रैंक के अधिकारियों की निगरानी में कुल 3,400 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग के लिए 6 ड्रोन और 300 सी.सी.टी.वी कैमरों का उपयोग किया जा रहा है।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कुल 22 पार्किंग स्लॉट निर्धारित किए गए हैं, जहां से गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब तक शटल बस सेवा भी उपलब्ध रहेगी। पार्किंग स्थलों की रियल-टाइम जियो-टैगिंग के साथ मार्गदर्शन के लिए साइन बोर्ड लगाए गए हैं। इसके अलावा, छह हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं, जिनमें पुलिस डेस्क, चिकित्सा सहायता और अग्निशमन सेवाएं शामिल हैं।

सुरक्षा उपायों में सड़क दुर्घटनाओं और कोहरे के कारण होने वाली समस्याओं को रोकने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर स्टिकर भी लगाए जाएंगे। डी.जी.पी. अर्पित शुक्ला ने कहा कि इस वर्ष पुलिस द्वारा कई नई पहल की गई हैं ताकि लाखों श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और शहीदी सभा शांति एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

यमुनानगर में पानी से भरे गड्ढे में डूबा एक वर्षीय मासूम, मौत

summer express , यमुनानगर। गांव अराइयांवाला में दर्दनाक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे के माता-पिता पास ही स्थित नर्सरी में काम कर रहे थे। मृतक की पहचान सिद्धू के रूप में हुई है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे...

माली की नौकरी, केमिस्ट्री पढ़ाने का जुनून; 36 छात्रों का भविष्य संवार रहे तरुण

summer express,यमुनानगर। व्यासपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में माली के पद पर तैनात तरुण इंदौरा इन दिनों अपने काम के साथ-साथ 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को केमिस्ट्री भी पढ़ा रहे हैं। स्कूल में विषय अध्यापक की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए तरुण ने शिक्षक की अतिरिक्त जिम्मेदारी...

फाइव डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, हिमाचल में धर्मशाला, हमीरपुर और ऊना में प्रदर्शन

बैंक कर्मचारियों ने निकाली रैली, सरकार से लंबित मांगें जल्द पूरी करने की मांग मांगें नहीं मानी तो सितंबर में दोबारा हड़ताल, 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी Summer express हमीरपुर/धर्मशाला/ऊना। बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल का असर हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिला। हमीरपुर,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.