Facebook-f Youtube X-twitter

सुशासन दिवस पर विपुल गोयल का हमला, विपक्ष पर लगाए तीखे आरोप

सोनीपत। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर वीरवार को सुशासन दिवस के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने शिरकत की। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार उनके आदर्शों और सुशासन की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए प्रशासन को और अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनोन्मुखी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में कैबिनेट मंत्री ने अरावली श्रृंखला को लेकर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अरावली से संबंधित जो भी निर्णय सामने आया है, वह सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुरूप है और राज्य सरकार पूरी निष्ठा के साथ न्यायालय के निर्देशों का पालन कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस मुद्दे पर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है, जबकि तथ्य स्पष्ट हैं।

नगर निगम चुनाव तय समय पर होंगे

नगर निगम चुनावों को लेकर विपुल गोयल ने कहा कि प्रदेश के सभी नगर निगमों में वार्डबंदी की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है और चुनाव निर्धारित समय पर ही कराए जाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि स्थानीय निकाय चुनावों में भी भाजपा को जनता का भरपूर समर्थन मिलेगा।

विधानसभा में विपक्ष के रवैये पर सवाल

विधानसभा में विपक्ष की भूमिका पर प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जब सरकार सदन में विपक्ष के सवालों का जवाब देती है, तो विपक्ष चर्चा से बचते हुए वॉकआउट कर जाता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में विपक्ष के इस रवैये को हरियाणा की जनता भली-भांति देख और समझ रही है।

वोट चोरी के आरोप राजनीतिक हताशा का प्रतीक

वोट चोरी के आरोपों पर कटाक्ष करते हुए विपुल गोयल ने कहा कि यदि हरियाणा में वोट चोरी हुई है, तो बिहार में क्या डकैती हुई? उन्होंने विपक्ष के इन आरोपों को अतिशयोक्तिपूर्ण और राजनीतिक हताशा से प्रेरित बताया। कैबिनेट मंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार सुशासन, विकास और कानून के राज के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जनता के हित में लिए गए निर्णयों को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रामक राजनीति सफल नहीं होगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.