Facebook-f Youtube X-twitter

अरावली में अवैध खनन पर सुरजेवाला का हमला, भाजपा पर आरोप

कैथल। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा में भाजपा सरकार पर अरावली पर्वत श्रृंखला को अवैध खनन के जरिए नुकसान पहुंचाने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अरावली संरक्षण के नाम पर सरकार केवल कागजी कार्रवाई और बयानबाजी कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर खनन माफिया बेखौफ होकर पर्यावरण का दोहन कर रहे हैं।

कैथल से जारी बयान में सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि भाजपा के संरक्षण में चल रहे अवैध खनन के कारण अरावली पर्वत श्रृंखला लगातार कमजोर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों को सरकारी रिकॉर्ड में संरक्षित घोषित किया गया है, वहां भी भारी मशीनों और विस्फोटकों का इस्तेमाल कर पहाड़ों को खोखला किया जा रहा है।

सुरजेवाला ने कहा कि लाल पत्थर, काले पत्थर और लौह अयस्क का अवैध खनन कर करोड़ों रुपये की काली कमाई की जा रही है, जिससे न केवल पर्यावरण बल्कि आम जनजीवन भी गंभीर खतरे में है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस गतिविधि से भूजल स्तर तेजी से गिर रहा है और अरावली जैसी जीवनदायिनी पर्वत श्रृंखला का अस्तित्व संकट में है।

सांसद ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अरावली को नष्ट कर जनता के जीवन को खतरे में डालने के पीछे सरकार की मुनाफाखोरी की नीति काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार खनन माफियाओं को संरक्षण देकर पर्यावरण और लोगों की जान से खिलवाड़ कर रही है।

रणदीप सुरजेवाला ने अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि अरावली को बचाना आने वाली पीढ़ियों के लिए जरूरी है, लेकिन भाजपा सरकार इस जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गोहाना में सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने आया था

Summer express,गोहाना | पानीपत रोड स्थित कश्यप चौक के पास  देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। सड़क किनारे शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजेश के रूप में हुई है, जो पानीपत जिले के गांव बुडशाम का रहने वाला था। पुलिस को मौके से...

बहादुरगढ़ की मंडियों में बारिश से बिगड़े हालात: गेहूं भीगा, उठान धीमा होने से बढ़ी किसानों की चिंता

Summer express,बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली। शुक्रवार दोपहर हल्की बारिश के चलते क्षेत्र की अनाज मंडियों में खुले में रखा गेहूं भीग गया, जिससे किसानों और आढ़तियों की चिंता बढ़ गई है। आसौदा और छारा मंडियों में गेहूं के बड़े ढेर खुले में पड़े हैं, जबकि उठान की...

बहादुरगढ़ रेलवे फुटओवर ब्रिज का अधूरा काम जल्द होगा पूरा, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Summer Express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से अधूरा पड़ा फुटओवर ब्रिज जल्द पूरा किए जाने की दिशा में प्रक्रिया तेज हो गई है। इसको लेकर रेलवे और नगर परिषद के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मौके का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर...

पानीपत में 11 लाख रुपये के तेल की कथित चोरी :  टैंकर हादसे की आड़ में साजिश का शक, ड्राइवर-कंडक्टर पर केस दर्ज

Summer express,पानीपत| पानीपत में रिफाइनरी से तेल लेकर जा रहे एक टैंकर के पलटने और उसमें से लाखों रुपये का तेल गायब होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर ट्रांसपोर्ट कंपनी ने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए ड्राइवर और कंडक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यह टैंकर पानीपत रिफाइनरी से हिमाचल प्रदेश के...

हैदराबाद में प्राइवेट एसी स्लीपर बस में आग, 18 यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए

Summer express, हैदराबाद | हैदराबाद के केपीएचबी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में शुक्रवार रात एक प्राइवेट ट्रैवल्स की एसी स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। इस घटना में बस में सवार सभी 18 यात्री बाल-बाल बच गए और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, यह बस श्री दुर्गा मल्लेश्वरी ट्रेवल्स...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.