Facebook-f Youtube X-twitter

बारिश की बेरुखी से पहाड़ों में खेती संकट में, किसानों की बढ़ी चिंता

Chamba, Manjur Pathan-:चंबा जिला के चुराह विधानसभा क्षेत्र में बीते तीन महीनों से बारिश न होने के कारण किसानों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पहाड़ी इलाकों में सिंचाई की कोई पुख्ता व्यवस्था न होने के चलते किसान पूरी तरह बारिश पर निर्भर रहते हैं। लेकिन लंबे समय से बारिश न होने के कारण सरसों, गेहूं और जौ की फसलें पीली पड़ने लगी हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान की आशंका सताने लगी है। किसानों को उम्मीद है कि अगर जल्द बारिश होती है तो फसलों को कुछ राहत मिल सकती है।

लगातार सूखे हालातों के चलते खेतों में खड़ी फसलें मुरझाने लगी हैं। किसानों का कहना है कि अगर आने वाले दिनों में भी बारिश नहीं हुई, तो उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फिर सकता है। प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम की मार सबसे ज्यादा किसानों को झेलनी पड़ती है।स्थानीय युवाओं का कहना है कि पिछले कई महीनों से बारिश नहीं होने की वजह से हमारी खेती पर बुरा असर पड़ा है। फसलें सूखने लगी हैं और अगर यही हाल रहा तो हमें भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। पहाड़ी इलाकों में सिंचाई के साधन न होने से हमारी निर्भरता पूरी तरह बारिश पर रहती है। प्रशासन से भी उम्मीद है कि किसानों के लिए कोई राहत कदम उठाए जाएं।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दूल्हे की गाड़ी को रास्ते में रोककर किया हमला लूटपाट की घटना को भी दिया अंजाम

Summer express,पलवल  | पलवल के हथीन–मंडकोला रोड पर एक बारात के काफिले को रोककर हमले और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने दूल्हे की गाड़ियों को घेरकर न सिर्फ तोड़फोड़ और मारपीट की, बल्कि सोने के आभूषण और कीमती सामान भी लूट लिया। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, नूंह...

तावड़ू मंडी में किसानों के विश्राम गृह पर प्रशासनिक कब्जा, अन्नदाता धूप में परेशान

Summer express,तावड़ू | तावड़ू अनाज मंडी में किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए विश्राम गृह पर वर्षों से प्रशासनिक कार्यालयों का कब्जा बना हुआ है। उपमंडल अधिकारी और डीएसपी कार्यालय इसी भवन में चल रहे हैं, जिसके चलते मंडी में फसल बेचने आए किसानों को तेज धूप और गर्मी में खुले में बैठने को...

गुरुग्राम डीएलएफ फेज-1 में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई शुरू, 22 अप्रैल तक चलेगा अभियान

Summer Express,गुरुग्राम | डीएलएफ फेज-1 क्षेत्र में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की इन्फोर्समेंट टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। स्टिल्ट+4 निर्माण नीति पर हाईकोर्ट की रोक के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में आठ टीमें एक साथ अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई कर रही हैं,...

सिरसा में घरेलू हिंसा का मामला :पति ने बीच सड़क पत्नी पर डंडों से किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Summer express,सिरसा |  हरियाणा के सिरसा जिले से घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर उसके ही पति ने रास्ते में बेरहमी से हमला कर दिया। पीड़िता उस समय अपनी बेटी को स्कूल से लेने जा रही थी, जब उसके पति ने उसे रास्ते में घेरकर लाठियों से बुरी...

जयपुर में सीवरेज टैंक सफाई के दौरान बड़ा हादसा, दो मजदूरों की दम घुटने से मौत

Summer express, जयपुर  | झोटवाड़ा जोन के 200 फीट रोड क्षेत्र में सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में दो सफाईकर्मियों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक दोनों मजदूर ठेके पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूरों को सीवरेज टैंक की सफाई...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.