Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा में कड़ाके की ठंड, घना कोहरा और शीतलहर का कहर

चंडीगढ़। हरियाणा में कड़ाके की सर्दी की शुरुआत हो चुकी है। बुधवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे सुबह के समय कई इलाकों में दृश्यता घटकर 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई। मौसम में आए इस बदलाव के चलते दिन के तापमान में लगभग 6 डिग्री और रात के तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में ठंड का असर 31 दिसंबर तक बना रहेगा और अगले चार दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। इसे देखते हुए हरियाणा के अधिकतर जिलों के लिए घने कोहरे और शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ तेजी से सक्रिय होंगे, जिनकी तीव्रता भी अधिक रहेगी। हालांकि, इसका असर हरियाणा में बारिश के रूप में नहीं दिखेगा और एक जनवरी तक मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं, ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में एक जनवरी तक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। आगामी पश्चिमी विक्षोभ 28 दिसंबर और इसके बाद 31 दिसंबर को सक्रिय होने की संभावना है।

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है, जिससे तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान सोनीपत में 4.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम अधिकतम तापमान करनाल में 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में अगले चार दिनों तक घना कोहरा छाने और शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। कई जिलों में कोल्ड डे की स्थिति भी बन गई है, जहां दिन का तापमान सामान्य से छह डिग्री तक कम दर्ज किया गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महिला आरक्षण बिल विवाद पर गरमाई सियासत,मंत्री नेगी ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला,संजू-:लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी बहस के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान से राजनीतिक माहौल और तेज हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री महिला सांसदों से दूरी बनाकर संसद में उपस्थित नहीं होते, तो स्वयं को...

कंगना रणौत के बयान पर विक्रमादित्य सिंह का तंज,महिला प्रतिनिधित्व को लेकर छिड़ी सियासी बहस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण और महिला प्रतिनिधित्व को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। हाल ही में सांसद कंगना रणौत के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने हिमाचल विधानसभा में खुद को एकमात्र महिला प्रतिनिधि जैसा प्रस्तुत किया। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना का...

महिला आरक्षण मुद्दे पर सियासत तेज, राजेंद्र गर्ग ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

बिलासपुर,सुभाष-:झंडूता में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण विधेयक के विरोध ने कांग्रेस की सोच को उजागर कर दिया है और यह महिलाओं के अधिकारों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े...

हमीरपुर में नकली करेंसी गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

हमीरपुर-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में पुलिस ने नकली करेंसी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हजारों रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं, जो प्रदेश के अलग-अलग जिलों में खपाए जा रहे थे।हमीरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को पुलिस टीम...

पेखूबेला सौर ऊर्जा संयंत्र के डंगे पर विवाद, किसानों ने जताई चिंता

ऊना, राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के पेखूबेला में बने सौर ऊर्जा संयंत्र के साथ डंगे के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जहां एक तरफ संयंत्र को बारिश से बचाने के लिए दीवार खड़ी की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ किसान अपनी जमीनों में पानी भरने की आशंका से चिंतित हैं।...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.