Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहतक में ऑनर किलिंग : भाई ने पार्लर में बहन की हत्या की

रोहतक। शहर के माता दरवाजा चौक क्षेत्र में वीरवार सुबह ऑनर किलिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई। 35 वर्षीय ब्यूटी पार्लर संचालिका माया की उसके सगे भाई ने तेजधार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। वारदात उस समय हुई, जब माया अपने ब्यूटी पार्लर में मौजूद थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि माया की शादी करीब दस वर्ष पहले पंजाब में हुई थी। दंपती की कोई संतान नहीं थी और करीब तीन महीने पहले माया का पति से तलाक हो गया था। इसके बाद वह रोहतक के खोखराकोट क्षेत्र में एक युवक के साथ किराये के मकान में रह रही थी।

बहन के चरित्र पर संदेह, हत्या की साजिश

पुलिस पूछताछ में आरोपी भाई जवाला प्रसाद ने बताया कि उसे बहन के रहन-सहन और निजी जीवन को लेकर संदेह था। इसी बात को लेकर वह नाराज रहता था और सामाजिक तानों से आहत होकर उसने हत्या की योजना बनाई। आरोपी का कहना है कि बहन के किराये के मकान में एक युवक के साथ रहने को लेकर लोग उसे ताने देते थे, जिसे वह सहन नहीं कर पा रहा था।

पार्लर में किया हमला

गुरुवार सुबह माया रोज़ की तरह अपने ब्यूटी पार्लर पहुंची थी। उस समय पार्लर में उसकी सहयोगी कर्मी लक्ष्मी भी मौजूद थी। इसी दौरान माया का बड़ा भाई जवाला प्रसाद वहां पहुंचा और अचानक तेजधार हथियार से उसकी गर्दन पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से माया की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात से सहमी सहयोगी कर्मी लक्ष्मी बेहोश हो गई।

आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

डीएसपी मुख्यालय रवि खुंडिया ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...

सेफ सिटी के कैमरों के नेटवर्क स्विच और बैटरियां चोरी, सगू चौक की निगरानी ठप

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए सरकारी सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्किंग उपकरण और बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है।सगू चौक पर लगे कैमरों के कैबिनेट से चोर 8 पोर्ट नेटवर्क PoE स्विच, पावर सप्लाई यूनिट और 12 वोल्ट 26 एएच की तीन एक्साइड बैटरियां चोरी...

छह दिन बाद हुआ कपड़ा और प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार, दो गिरफ्तार

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज कपड़ा व प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह की हत्या के छह दिन बाद वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए धरना दिया था।पुलिस कमिश्नर के साथ हुई बैठक और...

स्वतंत्रता दिवस पर पीएयू में फुल ड्रेस रिहर्सल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को लेकर बुधवार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य समारोह में 15 अगस्त को वित्त...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, पत्रकारिता को मिला नया आयाम

दूसरे चरण में 16 टीमें लेंगी हिस्सा, जयपुर में होगा अगला संस्करण; दिल्ली में महिला पत्रकारों की मैराथन का भी ऐलानसमर न्यूज | नई दिल्लीयूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.