Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जयपुर के चौमू में सांप्रदायिक तनाव :  पुलिस पर पथराव , इंटरनेट बंद

नई दिल्ली। राजस्थान की राजधानी जयपुर के चौमू कस्बे में शुक्रवार तड़के सांप्रदायिक तनाव फैल गया। धार्मिक स्थल के पास पड़े पत्थरों को हटाने को लेकर दो समुदायों के बीच कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। हालात बिगड़ते देख मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन उग्र लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

घटना चौमू बस स्टैंड के पास स्थित एक मस्जिद के बाहर हुई, जहां पत्थरों को हटाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और तनाव बढ़ता चला गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस का सहारा लेना पड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी तत्काल मौके पर पहुंचे और अतिरिक्त बल तैनात किया गया।

प्रशासन ने एहतियातन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस के अनुसार फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं और इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास जारी हैं। किसी भी तरह की अफवाह फैलने से रोकने के लिए प्रशासन सतर्क है।

इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित

स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए चौमू में 26 दिसंबर सुबह 7 बजे से 27 दिसंबर सुबह 7 बजे तक इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून-व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.