Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना निगम बैठक में लोकतंत्र हनन आरोप, भाजपा का हमला

लुधियाना (दलजीत विक्की) | निगम हाउस की बैठक में आप सरकार के विधायकों द्वारा लोकतंत्र का हनन करते हुए पार्षदों के साथ दुर्व्यवहार का करने और विपक्ष के किसी पार्षद को न बोलने का आरोप भाजपा कार्यालय में शनिवार को आयोजित प्रैसवार्ता के दौरान भाजपा के जिला प्रधान रजनीश धीमान ने लगाये।प्रैस वार्ता में नगर निगम में भाजपा विपक्ष की नेता पूनम रत्तड़ा व उप नेता रोहित सिक्का विशेष तौर पर मौजूद थे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप सरकार पर बरसते हुए रजनीश धीमान ने कहा कि गत दिनों आयोजित निगम हाउस के बैठक में विधायकों ने बैठक के दौरान अपनी मनमर्जी की,और बिना विपक्षी पार्षदों की बात सुने प्रस्ताव पारित किए।धीमान ने कहा कि पार्षदों की मान मर्यादा का ख्याल मेयर साहिबा को रखना चाहिए था।मेयर को उनकी बात सुननी चाहिए थी।लेकिन जो आप विधायकों ने कहा मेयर ने वैसे ही किया।मेयर सिर्फ मीटिंग में रबड़ स्टंप साबित हुई।

धीमान ने कहा की आप सरकार लुधियाना का दायरा बढ़ाने को लेकर इसमें 110 नए गांव शामिल करने जा रही है।परंतु एक तरफ तो नगर निगम के पास पहले एरिया का विकास करवाने के लिए फंड नहीं है और अब बड़ी संख्या में नए एरिया शामिल करने के बाद वहां के लोगों को सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए पैसा कहां से आएगा। पुराने एरिया में सड़के टूटी,सीवरेंज व्यवस्था, पेयजल की किल्लत अनेकों समस्याओं का हल तो पिछले चार साल में आप सरकार कर नहीं सकी।अब इन 110 गांवों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए फंड कहां से आएगा।नगर निगम कमिश्नर इस बारे में भी स्पष्टीकरण दे।

पूनम रतडा ने बताया कि उनके वार्ड में पीने वाले पानी में गंदाआता है।इसके लिए उन्होंने मेयर को लिखित शिकायत दी थी।परंतु आज तक इस पर कोई काम शुरू नहीं किया गया।जबकि जिन वार्डो में आप सरकार के पार्षद हैं वहां पर काम पहल के आधार पर किया जाता है।रोहित सिक्का ने कहा कि आज आप सरकार के विधायकों में छोटे छोटे कामों का उद्घाटन करने की होड़ लगी है।आज विपक्षी पार्षदों के साथ निगम में जिस प्रकार का दुर्व्यवहार किया गया।ये लोकतंत्र की हत्या है।विपक्षी पार्षदों को सदन में अपनी बात रखने का मौका भी नहीं दिया गया।इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री सरदार नरेंद्र सिंह मल्ली,जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा,प्रेस सचिव डा.सतीश कुमार, सोशल मीडिया सचिव राजन पांधे,कशिश रतड़ा,मोहित सिक्का,दीपू शर्मा मौजूद थे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डेराबस्सी नगर परिषद के पूर्व प्रधान रंजीत सिंह रेड्डी ने फिर थामा कांग्रेस का हाथ

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में समर्थकों समेत कांग्रेस में हुए शामिलगुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज नगर काउंसिल के पूर्व प्रधान एवं मौजूदा पार्षद रंजीत सिंह रेड्डी ने एक बार फिर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में रेड्डीअपने समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हुए। रेड्डी...

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 27 अक्टूबर से जालंधर में होगी

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में पहली बार होने वाली पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार की मेजबानी में छह देशों की टीमें 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर व मोहाली में मुकाबले खेलेंगी।टूर्नामेंट में भारत के साथ पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, जापान, मलेशिया और...

बिजली संकट: पीएसपीसीएल के सीएमडी बसंत गर्ग को हटाया गुरकीरत को कमान

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में गंभीर बिजली संकट के बीच राज्य सरकार ने पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के प्रशासनिक सचिव और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) डॉ. बसंत गर्ग को पद से हटा दिया है। उनकी जगह प्रधान सचिव गुरकीरत कृपाल सिंह को पीएसपीसीएल का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।गुरकीरत कृपाल सिंह के पास उद्योग...

एनआईटी हमीरपुर में गूंजा नशामुक्त हिमाचल का संदेश, डीजीपी ने छात्रों से किया सीधा संवाद

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :एनआईटी हमीरपुर में नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों और इससे निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने...

हिमकेयर पर जाँच की तेजी, नकली दवा रैकेट पर विजिलेंस की बेबसी क्यों? : जयराम ठाकुर

Summer express/शिमला-: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमकेयर योजना को लेकर सरकार द्वारा की जा रही जाँच पर सवाल उठाते हुए प्रदेश में कथित नकली दवाओं के रैकेट और जीएसटी चोरी से जुड़े मामले में विजिलेंस की जाँच से असमर्थता पर गंभीर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि एक ओर हिमकेयर को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.