Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पटना साहिब में श्रद्धा से मना गुरु गोबिंद सिंह प्रकाश पर्व

पटना ,(दलजीत विक्की) | साहिब श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाश पर्व को तख्त श्री पटना साहिब कमेटी व बिहार की सरकार तथा संगत के के सहयोग से बड़ी श्रद्धा के साथा मनाया गया।इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार,राज्यपाल आरिफ मौहम्मद खान सहित अनेक गणमान्य शख्सीयतों ने हाजरी भरकर गुरु महाराज के आगे नतमस्तक हो गुरु घर की खुशियां प्राप्त की।

तख्त श्री पटना साहिब पहुँचने पर कमेटी की ओर से उन्हें सिरोपा पहना,कृपाण व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। मुख्यमंत्री नितिश कुमार के द्वारा तख्त साहिब की मैग्जीन गोबिन्द प्रकाश और राज्यपाल आरिफ मौहम्मद खान ने कैलण्डर और सिख जन्त्री का विमोचन किया गया।इस मौके पर अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इन्द्रजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्दर सिंह,उपाध्यक्ष गुरुविन्दर सिंह,सचिव हरबंस सिंह,सदस्य महेन्द्रपाल सिंह ढिल्लो,हरपाल सिंह जोहल,जसबीर सिंह धाम, मीडीया प्रभारी सुदीप सिंह मौजूद रहे।

प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगजोत सिंह सोही, इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि 25 से 27 दिसम्बर तक प्रकाश पर्व मनाए गया जिसमें प्रभात फेरी,नगर कीर्तन, गुरमती समागम आदि करवाए गए जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने देश विदेश से पहुंचकर भाग लिया।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मंगल तालाब में 10 हजार गज जमीन एमआरआई और सीटी स्कैन सैंटर के लिए दी गई।इस जगह पर मुम्बई निवासी गुरिन्दर सिंह बावा के सहयोग से एमआरआई और सीटी स्कैन सैन्टर खोला जाएगा जिसमें बाजार से बहुत कम रेट पर यह सुविधाएं आम जनता को उपलब्ध करवाई जायेंगी। इसके साथ ही दूसरे चरण में कैन्सर निरोधक सैन्टर भी खोला जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एनआईटी हमीरपुर में गूंजा नशामुक्त हिमाचल का संदेश, डीजीपी ने छात्रों से किया सीधा संवाद

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :एनआईटी हमीरपुर में नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों और इससे निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने...

हिमकेयर पर जाँच की तेजी, नकली दवा रैकेट पर विजिलेंस की बेबसी क्यों? : जयराम ठाकुर

Summer express/शिमला-: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमकेयर योजना को लेकर सरकार द्वारा की जा रही जाँच पर सवाल उठाते हुए प्रदेश में कथित नकली दवाओं के रैकेट और जीएसटी चोरी से जुड़े मामले में विजिलेंस की जाँच से असमर्थता पर गंभीर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि एक ओर हिमकेयर को...

अंबाला रेलवे स्टेशन से लापता 8 साल का बच्चा सकुशल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से लापता हुआ आठ वर्षीय बच्चा बद्री कुमार आखिरकार सकुशल बरामद कर लिया गया है। बच्चा 2 सितंबर की रात ट्रेन में सवार होने की जल्दबाजी के दौरान परिवार से बिछड़ गया था। परिवार ट्रेन से बिहार पहुंच गया, लेकिन बच्चा उनके साथ नहीं था।...

अंबाला में बेसहारा गोवंश पर लम्पी का खतरा, वंदे मातरम दल ने संभाला मोर्चा

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला में सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश में लम्पी बीमारी के मामले सामने आने से चिंता बढ़ गई है। शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कई बीमार पशु खुले में घूमते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में इनके उपचार, देखभाल और सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था को लेकर प्रशासन...

यमुनानगर में बारिश से जलभराव, कई इलाकों में तीन फीट तक पानी भरने से बढ़ी परेशानी

summer express ,यमुनानगर। सोमवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। मुख्य चौक-चौराहों और रिहायशी इलाकों में पानी जमा होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। कई सड़कों पर पानी भरने के कारण यातायात भी प्रभावित रहा। मटका चौक, कमानी चौक, जगाधरी बस स्टैंड रोड, प्रोफेसर कॉलोनी,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.