Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बंगला देश का नाम विश्व के नक्शे से मिटा देना चाहिए : कृष्ण शर्मा

लुधियाना, (दलजीत विक्की) | बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता के दिशा निर्देश पर शिवसेना हिंदुस्तान की मजदूर सेना विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज के नेतृत्व में रोष मार्च निकाल कर बंगला देश का पुतला फूंका गया और जबरदस्त नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया।इस दौरान शिव सेना के राष्ट्रीय  महासचिव कृष्ण शर्मा विशेष रूप से पहुंचे और उन्होंने पुतले को अग्नि दी।

रोष मार्च में शिव सैनिक बंगला देश मुर्दाबाद,हिंदुओं की हत्याएं बंद करो,हिंदुओं पर अत्याचार नहीं सहेगा हिंदुस्तान आदि के नारे लगा रहे थे वं यही नारे लिखी हुई तख्तियां हाथों में उठा रखी थी इस अवसर पर अपने संबोधन में कृष्ण शर्मा और नरेंद्र भारद्वाज, रिंकू त्रिपाठी ने रोष प्रकट करते हुए सयुक्त रूप से कहा कि बंगला देश  में हिंदुओं के खिलाफ इतनी नफरत भरी पड़ी है हत्या करने के बाद मृतकों के शवों के साथ भी बर्बरता की जा रही है।उपरोक्त नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार से मांग करते हुए कहा है कि बांग्लादेश पर तुरंत सैन्य कार्रवाई करनी चाहिए बांग्लादेश का नाम विश्व पर नक्शे से मिटा देना चाहिए।

उपरोक्त नेताओं ने कहा कि हिंदुओं की सुरक्षा को गंभीरता से लेते हुए केंद्र सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए और विश्व स्तर पर दबाव बनाते हुए इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाना चाहिए।सभी को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए ताकि बांग्लादेश में रह रहे हिंदू सुरक्षित रह सके।वही भारत में अवैध रूप से रह रहे घुसपैठियों को तुरंत पहचान कर उन्हें यहां से भागना चाहिए।आज इस प्रर्दशन के दौरानअजीत सिंह,भिखारी यादव,नीतीश कुमार,विजय कुमार,संजय कुमार, मनोज कुमार,जोगेंद्र कुमार,बबलू यादव,राजू पटेल, शुभम सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला रेलवे स्टेशन से लापता 8 साल का बच्चा सकुशल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से लापता हुआ आठ वर्षीय बच्चा बद्री कुमार आखिरकार सकुशल बरामद कर लिया गया है। बच्चा 2 सितंबर की रात ट्रेन में सवार होने की जल्दबाजी के दौरान परिवार से बिछड़ गया था। परिवार ट्रेन से बिहार पहुंच गया, लेकिन बच्चा उनके साथ नहीं था।...

अंबाला में बेसहारा गोवंश पर लम्पी का खतरा, वंदे मातरम दल ने संभाला मोर्चा

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला में सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश में लम्पी बीमारी के मामले सामने आने से चिंता बढ़ गई है। शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कई बीमार पशु खुले में घूमते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में इनके उपचार, देखभाल और सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था को लेकर प्रशासन...

यमुनानगर में बारिश से जलभराव, कई इलाकों में तीन फीट तक पानी भरने से बढ़ी परेशानी

summer express ,यमुनानगर। सोमवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। मुख्य चौक-चौराहों और रिहायशी इलाकों में पानी जमा होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। कई सड़कों पर पानी भरने के कारण यातायात भी प्रभावित रहा। मटका चौक, कमानी चौक, जगाधरी बस स्टैंड रोड, प्रोफेसर कॉलोनी,...

अंबाला में गणेश उत्सव की धूम, ढोल-नगाड़ों के साथ घरों में विराजे गणपति

summer express ,अंकुर कपूर, अंबाला। गणेश चतुर्थी के साथ ही अंबाला में गणेश उत्सव का उल्लास शुरू हो गया। सोमवार को श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों के साथ गणेश जी की प्रतिमाएं लेने मूर्तिकारों के पास पहुंचे। विधि-विधान से पूजा करने के बाद प्रतिमाओं को लड्डुओं का भोग लगाया गया और श्रद्धालु उन्हें अपने घरों में स्थापित करने के...

पलवल में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, मौत

summer express,पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 36 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान सल्लागढ़ निवासी हेमलता के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.