Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फील्ड दौरों पर हरियाणा के विधायक अब पांच सितारा होटलों में कर सकेंगे ठहराव

चंडीगढ़। हरियाणा में विधानसभा समितियों के सदस्यों के रूप में फील्ड दौरों पर जाने वाले विधायकों को अब ठहरने की बेहतर सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार ने नियमों में बदलाव करते हुए विधायकों को आवश्यकता पड़ने पर पांच सितारा होटलों में रुकने की अनुमति दे दी है।

नई व्यवस्था के तहत मेट्रो शहरों में विधायक अधिकतम 12 हजार रुपये प्रतिदिन किराये वाले कमरे में ठहर सकेंगे, जबकि अन्य शहरों में यह सीमा नौ हजार रुपये तय की गई है। यह फैसला महंगाई और होटल किरायों में आई तेज बढ़ोतरी को देखते हुए लिया गया है। पहले समिति सदस्यों को फील्ड दौरों के दौरान ठहरने के लिए केवल पांच हजार रुपये प्रतिदिन की सीमा निर्धारित थी, जिसे अब करीब 168 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है।

हालांकि, इस सुविधा का लाभ लेने के लिए विधायकों को यह लिखित में देना होगा कि संबंधित स्थान पर सरकारी गेस्ट हाउस में कमरा उपलब्ध नहीं था। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पहले सरकारी आवास का विकल्प देखा जाए और केवल आवश्यकता होने पर ही निजी होटलों में ठहराव किया जाए।

सरकार ने पूर्व विधायकों को भी राहत दी है। एक अलग आदेश के तहत अब पूर्व विधायकों को हर महीने 10 हजार रुपये का यात्रा भत्ता मिलेगा। इसके साथ ही करीब 550 पूर्व विधायकों की पेंशन, महंगाई भत्ता और यात्रा भत्ते पर लगी एक लाख रुपये की अधिकतम सीमा भी हटा दी गई है।

गौरतलब है कि वर्तमान विधायकों को लगभग सवा दो लाख रुपये मासिक मानदेय मिलता है। इसके अलावा बैठकों और दौरों के लिए 18 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से यात्रा भत्ता और सालाना तीन लाख रुपये तक का यात्रा खर्च भी सरकार की ओर से दिया जाता है। इन सुविधाओं के अलावा विधायकों को अन्य सरकारी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

यमुनानगर में पानी से भरे गड्ढे में डूबा एक वर्षीय मासूम, मौत

summer express , यमुनानगर। गांव अराइयांवाला में दर्दनाक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे के माता-पिता पास ही स्थित नर्सरी में काम कर रहे थे। मृतक की पहचान सिद्धू के रूप में हुई है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.