Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा में आलू के दाम गिरे, संकट में किसान, BKU का अलर्ट

पंचकुला  | हरियाणा में आलू की कीमतों में आई तेज गिरावट ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर राज्य सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। यूनियन का कहना है कि मंडियों में सफेद आलू के भाव लागत से भी नीचे चले गए हैं, जिससे किसान गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

भाकियू (चढ़ूनी) के अनुसार पंचकुला, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर, अंबाला और कुरुक्षेत्र की पिपली, शाहाबाद व बैबन सहित कई प्रमुख मंडियों में सफेद आलू के दाम लगातार गिर रहे हैं। इसके उलट लाल आलू के भाव अपेक्षाकृत बेहतर बने हुए हैं। इसी वजह से मंडियों में औसत या मॉडल रेट अधिक दिख रहा है, जिसका सीधा नुकसान सफेद आलू उगाने वाले किसानों को हो रहा है।

यूनियन ने आरोप लगाया कि लाल और सफेद आलू के भाव को एक साथ जोड़कर औसत निकालना गलत है। इसी औसत के आधार पर किसानों को भावान्तर भरपाई योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा, जो उनके साथ अन्याय है। किसान नेताओं का कहना है कि सफेद आलू का वास्तविक बाजार मूल्य बेहद कम होने के बावजूद सरकार ने अब तक अलग से राहत का प्रावधान नहीं किया है।

इसके साथ ही भाकियू ने ई-खरीद व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। यूनियन के मुताबिक मंडियों में फसल पहुंचने के बावजूद किसानों द्वारा पोर्टल पर दर्ज की गई फसल का सत्यापन पूरा नहीं हुआ है। सत्यापन में देरी के कारण ई-खरीद पोर्टल पर कोटा जारी नहीं हो पा रहा और ऑनलाइन गेट पास भी नहीं कट रहे। नतीजतन किसान मजबूरी में अपनी फसल औने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर हैं।

किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने तुरंत कदम नहीं उठाए, तो सफेद आलू उत्पादक किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्थिति नहीं सुधरी तो इसके लिए सरकार और संबंधित विभाग जिम्मेदार होंगे और किसान संगठन को आंदोलन का रास्ता अपनाने पर मजबूर होना पड़ेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.