Facebook-f Youtube X-twitter

डाक्टरों की हड़ताल से धर्मशाला जोनल अस्पताल में ओपीडी ठप

राहुल चावला, धर्मशाला।डाक्टरों की हड़ताल के चलते लगातार दूसरे दिन भी स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं, जिससे मरीजों की परेशानियां बढ़ गईं। जिला कांगड़ा के जोनल अस्पताल धर्मशाला में ओपीडी बंद रहने के कारण चेकअप के लिए पहुंचे मरीजों को या तो लौटना पड़ा या फिर मजबूरी में इमरजेंसी सेवाओं का सहारा लेना पड़ा।

दरअसल, आईजीएमसी शिमला में मरीज के साथ मारपीट के आरोप में बर्खास्त किए गए डाक्टर की बहाली की मांग को लेकर डाक्टर्स एसोसिएशन ने पहले मास कैजुअल लीव और बाद में अनिश्चितकालीन हड़ताल का फैसला लिया। इसके असर से प्रदेश सहित कांगड़ा जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में ओपीडी सेवाएं ठप रहीं। हड़ताल की जानकारी न होने के चलते कई मरीज अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें निराशा हाथ लगी।

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इमरजेंसी सेवाएं चालू हैं और वहां अतिरिक्त डाक्टर तैनात किए गए हैं, लेकिन ओपीडी बंद होने से सामान्य मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों का कहना है कि जब नियमित जांच ही नहीं होगी तो अन्य सेवाओं का लाभ सीमित रह जाएगा।

जोनल अस्पताल धर्मशाला के एसएमओ डॉ. सुनील भट्ट ने बताया कि आईजीएमसी शिमला मामले में डाक्टर को टर्मिनेट किए जाने के विरोध में हड़ताल जारी है। प्रमुख मांग बर्खास्त डाक्टर की बहाली है। उन्होंने कहा कि किसी भी मरीज को वापस नहीं भेजा जा रहा और सभी को इमरजेंसी में अटेंड किया जा रहा है। साथ ही उम्मीद जताई कि जल्द समाधान निकलने पर डाक्टर काम पर लौटेंगे।

सकोह से आई ज्योति ने बताया कि उनके बच्चे को वायरल की समस्या है और जोनल अस्पताल के उपचार से ही लाभ मिलता है, इसलिए वह यहां पहुंची हैं। वहीं नूरपुर की सूर्यांशी भारद्वाज, जो धर्मशाला में पढ़ाई कर रही हैं, ने कहा कि उन्हें डाक्टरों की हड़ताल की जानकारी नहीं थी। सर्दी-खांसी के इलाज के लिए छुट्टी लेकर आई थीं, लेकिन ओपीडी बंद होने से अब इमरजेंसी में दिखाना पड़ेगा या फिर दो दिन बाद दोबारा आना होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.