Facebook-f Youtube X-twitter

दो माह में सिरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्करों पर शिकंजा

सिरसा। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के नेतृत्व में बीते दो महीनों के दौरान सिरसा पुलिस ने नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। इस अवधि में करोड़ों रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं, जिससे जिले में नशे के कारोबार पर करारा प्रहार हुआ है।

पुलिस आंकड़ों के अनुसार, दो माह में एनडीपीएस एक्ट के तहत 104 मामले दर्ज कर 165 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 701 ग्राम हेरोइन, 7 किलो 665 ग्राम अफीम, 174 किलो डोडा-चूरापोस्त तथा 29 किलो 140 ग्राम गांजा पत्ती बरामद की गई।

इसके अलावा आबकारी अधिनियम के तहत 23 मुकदमे दर्ज कर 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 840 बोतल देसी शराब और 320 बोतल अवैध शराब जब्त की गई। अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की गई, जिसके तहत 15 मामले दर्ज कर 13 लोगों को काबू किया गया। उनसे 15 अवैध पिस्तौल, 35 कारतूस और 2 मैगजीन बरामद कर शस्त्र अधिनियम के तहत संबंधित थानों में मुकदमे दर्ज किए गए।

जुआ अधिनियम के तहत चार मामलों में कार्रवाई करते हुए 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 8 लाख 83 हजार 50 रुपये की नकदी बरामद की गई। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने कहा कि जिले में अपराध और नशे के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा और कानून तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.