Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा जेलों में गैंगस्टर कल्चर खत्म, सुधार और कौशल पर जोर

करनाल। हरियाणा की जेलों में अब गैंगस्टर कल्चर का पूरी तरह खात्मा कर अपराध की जगह सुधार, अनुशासन और कौशल विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। यह दावा हरियाणा जेल महानिदेशक आलोक राय ने करनाल जिला जेल के निरीक्षण के दौरान मीडिया से बातचीत में किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब जेलों से न फिरौती की कॉल होती है, न धमकी और न ही मोबाइल के जरिए किसी तरह की आपराधिक गतिविधि संचालित हो रही है।

जेल महानिदेशक आलोक राय ने निरीक्षण के दौरान कैदियों के रहन-सहन, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था और उनके लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का जायजा लिया। साथ ही जेल में संचालित वोकेशनल ट्रेनिंग, आईटीआई कोर्स और कौशल विकास कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी भी ली।

गैंगस्टर कल्चर पर सख्ती

मीडिया से बातचीत में आलोक राय ने बताया कि कार्यभार संभालते ही जेलों में सक्रिय गैंगस्टरों और कुख्यात अपराधियों की पहचान कर उन्हें अलग-अलग जेलों में शिफ्ट किया गया। इसका सकारात्मक परिणाम सामने आया और जेल से किसी भी तरह की फिरौती, धमकी या मोबाइल आधारित अपराध की कोई घटना दर्ज नहीं हुई। उन्होंने दावा किया कि बीते चार महीनों से सोशल मीडिया पर भी किसी गैंगस्टर की सक्रियता नजर नहीं आई है।

युवाओं को अपराध से दूर रखने की पहल

जेल महानिदेशक ने कहा कि गैंगस्टर कल्चर को खत्म करना इसलिए जरूरी था ताकि युवा पीढ़ी अपराध की ओर आकर्षित न हो। पहली बार गैंगस्टरों को भी साफ-सफाई और अन्य सुधारात्मक कार्यों से जोड़ा गया, जिससे उनमें बदलाव देखने को मिला।

मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस

आलोक राय ने बताया कि जेलों में बंद लगभग 60 प्रतिशत कैदी मानसिक तनाव और अवसाद से जूझते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए हर जेल में काउंसलर नियुक्त किए गए हैं, ताकि कैदियों को मानसिक संबल मिल सके और आत्मघाती घटनाओं को रोका जा सके।

सजा के साथ सुधार का मॉडल

उन्होंने कहा कि जेल विभाग का उद्देश्य केवल सजा देना नहीं, बल्कि कैदियों को सुधार कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। इसके लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के साथ समझौता किया गया है। जेलों में ट्रेनिंग लेने वाले कैदियों को HKRN पोर्टल पर रजिस्टर किया जाएगा, जिससे रिहाई के बाद उन्हें रोजगार के अवसर मिल सकें। गुरुग्राम, अंबाला, करनाल, पानीपत और फरीदाबाद की जेलों में वोकेशनल ट्रेनिंग और आईटीआई कोर्स शुरू किए जा रहे हैं।

नई जेलें, आधुनिक सुविधाएं

आलोक राय ने बताया कि प्रदेश की जेलों की क्षमता 23 हजार कैदियों की है, जबकि वर्तमान में करीब 27 हजार कैदी बंद हैं। रेवाड़ी में नई जेल बनकर तैयार हो चुकी है। रोहतक में अत्याधुनिक हाई सिक्योरिटी जेल का निर्माण तेजी से चल रहा है, जो अगले चार महीनों में पूरा हो जाएगा। इसके अलावा फतेहाबाद और पलवल में नई जेलें निर्माणाधीन हैं, जबकि अंबाला और पंचकूला में भी नई जेलों के निर्माण का प्रस्ताव है।

उन्होंने कहा कि विभाग का स्पष्ट लक्ष्य है कि जेल में आने वाला हर कैदी किसी न किसी कौशल से लैस होकर बाहर निकले, ताकि वह आत्मनिर्भर बन सके और समाज में सम्मानजनक जीवन जी सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी हुआ गुनाह: पूर्व विधायक नीरज शर्मा

Summer express, अनिल मंगला , फरीदाबाद | एनआईटी 86 के पूर्व विधायक पं० नीरज शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी गुनाह साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन और सरकार को...

भट्टाकुफर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा का पौधारोपण अभियान

Summer express/शिमला, संजू- : पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला शिमला ने मंगलवार को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के भट्टाकुफर स्थित ज्वाला माता मंदिर के समीप ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और...

कैथल में नशा तस्करों पर प्रशासन का बुलडोजर, तीन मकान जमींदोज

Summer express, कैथल , बलिंदर | हरियाणा के कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया। सिरटा रोड स्थित जाट धर्मशाला के सामने बनी कॉलोनी में तीन कथित नशा तस्करों के मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर...

हरियाणा में खुलेंगे 700 से अधिक नए वीटा बूथ, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Summer express, चंडीगढ़ , अंकुर कपूर | हरियाणा सरकार ने प्रदेश में डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि प्रदेशभर में 700 से अधिक नए वीटा बूथ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, सहकारी समितियों से जुड़े महिला स्वयं सहायता...

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.