Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना में दिनदहाड़े स्नैचिंग, बुजुर्ग महिला से झपटे सोने के झुमके, दहशत

लुधियाना  | लुधियाना में दिनदहाड़े हुई स्नैचिंग की वारदात ने एक बार फिर शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पलक झपकते ही बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर उसके कानों से सोने की बालियां झपट लीं और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

यह घटना 22 दिसंबर की शाम राहों रोड स्थित अमरजीत कॉलोनी की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, 76 वर्षीय रोपा देवी एक अन्य बुजुर्ग महिला के साथ घर के बाहर बैठकर धूप सेंक रही थीं। इसी दौरान स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवक गली में पहुंचे। बाइक रोकते ही पीछे बैठा युवक नीचे उतरा और सीधे रोपा देवी के पास पहुंच गया। इससे पहले कि महिलाएं कुछ समझ पातीं, आरोपी ने झपट्टा मारकर उनके कानों की सोने की बालियां खींच लीं और साथी के साथ तेज रफ्तार में फरार हो गया।

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि पूरी वारदात कुछ ही सेकेंड में अंजाम दी गई। बदमाश पूरी तरह बेखौफ नजर आए और उन्हें किसी तरह का डर नहीं था। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे खासकर बुजुर्ग और महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, लोगों ने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने और स्नैचिंग की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रात में पुलिस का एक्शन: फेज-3B2, CP मॉल और फेज-10 मार्केट में चेकिंग

SHO फेज-1 मटौर समेत कई थाना प्रभारियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच मोहाली। शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। SHO फेज-1 मटौर की अगुवाई में कई थाना प्रभारियों और पुलिस...

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.