Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नववर्ष मेले के लिए नयना देवी में व्यापक इंतजाम, 9 सेक्टरों में विभाजित, सीसीटीवी से होगी कड़ी निगरानी

नववर्ष मेले के लिए नयना देवी में व्यापक इंतजाम, 9 सेक्टरों में विभाजित, सीसीटीवी से होगी कड़ी निगरानी

Bilaspur, Subhash-:विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी मंदिर में आयोजित होने वाले नववर्ष मेले को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां अंतिम रूप दे दी हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य सेवाओं और स्वच्छता व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है, ताकि मेले के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले के सफल और व्यवस्थित आयोजन के लिए एसडीएम श्री नयना देवी जी को मेला अधिकारी तथा तहसीलदार श्री नयना देवी जी को सहायक मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और होमगार्ड जवानों की तैनाती की गई है।उन्होंने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र को 9 अलग-अलग सेक्टरों में विभाजित किया गया है। इनमें से 5 प्रमुख सेक्टरों में सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी रूप से संचालित हो सके। श्रद्धालुओं की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चौबीसों घंटे निगरानी रखी जाएगी।

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े किए जाएंगे। भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा, जिससे यातायात जाम की स्थिति से बचा जा सके।इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद और अन्य संबंधित विभागों को भी अलर्ट पर रखा गया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सहयोग बनाए रखें और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि नववर्ष मेला शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी हुआ गुनाह: पूर्व विधायक नीरज शर्मा

Summer express, अनिल मंगला , फरीदाबाद | एनआईटी 86 के पूर्व विधायक पं० नीरज शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी गुनाह साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन और सरकार को...

भट्टाकुफर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा का पौधारोपण अभियान

Summer express/शिमला, संजू- : पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला शिमला ने मंगलवार को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के भट्टाकुफर स्थित ज्वाला माता मंदिर के समीप ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और...

कैथल में नशा तस्करों पर प्रशासन का बुलडोजर, तीन मकान जमींदोज

Summer express, कैथल , बलिंदर | हरियाणा के कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया। सिरटा रोड स्थित जाट धर्मशाला के सामने बनी कॉलोनी में तीन कथित नशा तस्करों के मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर...

हरियाणा में खुलेंगे 700 से अधिक नए वीटा बूथ, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Summer express, चंडीगढ़ , अंकुर कपूर | हरियाणा सरकार ने प्रदेश में डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि प्रदेशभर में 700 से अधिक नए वीटा बूथ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, सहकारी समितियों से जुड़े महिला स्वयं सहायता...

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.