Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फगवाड़ा में ढाबे पर हमला, मारपीट के बाद सड़क पर फायरिंग

फगवाड़ा। फगवाड़ा के गांव खुर्रमपुर के समीप स्थित सरपंच ढाबे पर देर रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब कुछ युवकों ने ढाबे के एक कर्मचारी के साथ मारपीट करने के बाद खुलेआम सड़क पर फायरिंग कर दी। इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

ढाबे के मालिक मंजोत सिंह (पुत्र बंसी लाल, निवासी खुर्रमपुर) ने बताया कि देर रात कुछ युवक ढाबे पर पहुंचे और किसी बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। विवाद जल्द ही हिंसा में बदल गया और आरोपियों ने ढाबे के कर्मचारी की बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद हमलावरों ने ढाबे में जमकर तोड़फोड़ की और सड़क पर कई राउंड गोलियां चलाईं।

आरोप है कि युवकों ने ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे, फ्लैक्स बोर्ड और अन्य सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। पूरी घटना ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसकी फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है। ढाबा मालिक ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने तेजधार हथियारों से ढाबे के गेट पर हमला किया और उन्हें तथा स्टाफ को जान से मारने की धमकियां दीं।

सूचना मिलते ही थाना सदर फगवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जसकरन, प्रशांत, पारस, कुणाल समेत अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि फगवाड़ा में लगातार हो रही फायरिंग की घटनाएं कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...

सेफ सिटी के कैमरों के नेटवर्क स्विच और बैटरियां चोरी, सगू चौक की निगरानी ठप

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए सरकारी सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्किंग उपकरण और बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है।सगू चौक पर लगे कैमरों के कैबिनेट से चोर 8 पोर्ट नेटवर्क PoE स्विच, पावर सप्लाई यूनिट और 12 वोल्ट 26 एएच की तीन एक्साइड बैटरियां चोरी...

छह दिन बाद हुआ कपड़ा और प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार, दो गिरफ्तार

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज कपड़ा व प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह की हत्या के छह दिन बाद वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए धरना दिया था।पुलिस कमिश्नर के साथ हुई बैठक और...

स्वतंत्रता दिवस पर पीएयू में फुल ड्रेस रिहर्सल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को लेकर बुधवार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य समारोह में 15 अगस्त को वित्त...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, पत्रकारिता को मिला नया आयाम

दूसरे चरण में 16 टीमें लेंगी हिस्सा, जयपुर में होगा अगला संस्करण; दिल्ली में महिला पत्रकारों की मैराथन का भी ऐलानसमर न्यूज | नई दिल्लीयूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.