Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इनेलो जिलाध्यक्ष के भाई का तीसरे दिन भी पता नहीं, अपहरण की आशंका गहराई

पानीपत । इनेलो के पानीपत जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी के भाई जयदीप राठी का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए पानीपत से पंजाब के डेराबस्सी तक लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। जांच में सामने आया है कि कई स्थानों पर जयदीप राठी अकेले अपनी कार में सफर करते नजर आए, जबकि बाद में डेराबस्सी पहुंचने पर उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी कार में दिखाई दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने जांच सीआईए-2 टीम को सौंप दी है। पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। उधर, जिलाध्यक्ष के भाई के कथित अपहरण से इनेलो कार्यकर्ताओं में रोष है। मंगलवार को कार्यकर्ताओं द्वारा सचिवालय पर प्रदर्शन किए जाने की घोषणा की गई है।

कुलदीप राठी के अनुसार, जयदीप राठी शनिवार सुबह करीब नौ बजे सेक्टर-18 स्थित अपने घर से फॉर्म हाउस जाने के लिए निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे। देर शाम करीब आठ बजे उनका मोबाइल फोन भी बंद हो गया। परिजनों ने थाना सेक्टर-13-17 में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

कुलदीप राठी ने कुछ लोगों पर भाई के अपहरण का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपियों से पुरानी रंजिश चली आ रही है और उसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका है।

पुलिस ने पंजाब के डेराबस्सी टोल प्लाजा से जयदीप राठी की कार बरामद कर ली है। इसके बाद पानीपत से डेराबस्सी तक के पूरे रूट की बारीकी से जांच की गई। पानीपत और करनाल टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज में जयदीप राठी अकेले कार चलाते दिखाई दिए, जबकि डेराबस्सी टोल पर लगे कैमरों में उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी नजर आ रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...

सेफ सिटी के कैमरों के नेटवर्क स्विच और बैटरियां चोरी, सगू चौक की निगरानी ठप

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए सरकारी सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्किंग उपकरण और बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है।सगू चौक पर लगे कैमरों के कैबिनेट से चोर 8 पोर्ट नेटवर्क PoE स्विच, पावर सप्लाई यूनिट और 12 वोल्ट 26 एएच की तीन एक्साइड बैटरियां चोरी...

छह दिन बाद हुआ कपड़ा और प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार, दो गिरफ्तार

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज कपड़ा व प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह की हत्या के छह दिन बाद वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए धरना दिया था।पुलिस कमिश्नर के साथ हुई बैठक और...

स्वतंत्रता दिवस पर पीएयू में फुल ड्रेस रिहर्सल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को लेकर बुधवार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य समारोह में 15 अगस्त को वित्त...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, पत्रकारिता को मिला नया आयाम

दूसरे चरण में 16 टीमें लेंगी हिस्सा, जयपुर में होगा अगला संस्करण; दिल्ली में महिला पत्रकारों की मैराथन का भी ऐलानसमर न्यूज | नई दिल्लीयूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.