Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नए साल से बदलेंगे कई बड़े नियम, UPI से LPG तक पड़ेगा सीधा असर

नई दिल्ली। वर्ष 2026 की शुरुआत आम लोगों के लिए कई अहम बदलाव लेकर आ रही है। 1 जनवरी 2026 से डिजिटल भुगतान, सरकारी योजनाओं, वेतन, टैक्स और ईंधन कीमतों से जुड़े कई नियमों में संशोधन लागू होगा। इन बदलावों का सीधा असर करोड़ों लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा।

UPI और डिजिटल भुगतान के नियम होंगे सख्त

साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए UPI और अन्य डिजिटल पेमेंट सिस्टम में सुरक्षा नियम कड़े किए जा रहे हैं। बैंक खातों से होने वाले डिजिटल लेन-देन के लिए मोबाइल सिम वेरिफिकेशन की प्रक्रिया और सख्त होगी। इसका उद्देश्य फर्जी खातों और ऑनलाइन धोखाधड़ी पर प्रभावी रोक लगाना है।

पीएम किसान योजना में यूनिक किसान आईडी अनिवार्य

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभ लेने वाले किसानों के लिए अब यूनिक किसान आईडी जरूरी कर दी गई है। सरकार का कहना है कि इससे पात्र किसानों को ही लाभ मिलेगा और फर्जी लाभार्थियों को योजना से बाहर किया जा सकेगा।

8वां वेतन आयोग लागू

नए साल के साथ ही केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वां वेतन आयोग लागू हो जाएगा। इसके तहत वेतन और पेंशन में बढ़ोतरी होगी। हालांकि संशोधित वेतन का भुगतान बाद में एरियर के साथ किया जाएगा, लेकिन बढ़ी हुई दरें 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी।

आधार-पैन लिंक की आखिरी तारीख

आधार और पैन को लिंक करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 तय की गई है। जो लोग समय सीमा तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं करेंगे, उनका पैन कार्ड 1 जनवरी 2026 से निष्क्रिय हो जाएगा। इससे बैंकिंग, टैक्स फाइलिंग और अन्य वित्तीय कार्यों में परेशानी हो सकती है।

LPG और ईंधन कीमतों में बदलाव संभव

हर महीने की तरह 1 जनवरी को LPG गैस सिलेंडर, PNG, CNG और ATF (एविएशन फ्यूल) की नई कीमतें जारी की जाएंगी, जो पूरे जनवरी महीने के लिए लागू होंगी। इसके अलावा, कई ऑटोमोबाइल कंपनियों ने भी 1 जनवरी 2026 से वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं, जिससे नए वाहन खरीदना महंगा हो सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.