Facebook-f Youtube X-twitter

मनरेगा नाम परिवर्तन पर कांग्रेस का विरोध सिर्फ राजनीतिक ड्रामा: जयराम ठाकुर

Mandi, Dharamveer-:पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस द्वारा मनरेगा योजना के नाम परिवर्तन को लेकर किए जा रहे विरोध को महज राजनीतिक ड्रामा करार दिया है। मंडी में मीडिया से बातचीत करते हुए जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पहले यह स्पष्ट करे कि सत्ता में आने के बाद उसने पूर्व की भाजपा सरकार की कितनी जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरी तरह बंद कर दिया है।

भाजपा सरकार की योजनाएं खुद कांग्रेस ने बंद कीं

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में सहारा योजना, हिमकेयर, स्वावलंबन योजना और वृद्धावस्था पेंशन जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाएं मौजूदा कांग्रेस सरकार ने या तो बंद कर दी हैं या उन्हें ठंडे बस्ते में डाल दिया है। इन योजनाओं से जुड़े हजारों लाभार्थी आज भी अपने हक और सहायता का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार केवल नाम बदलने और आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति में उलझी हुई है, जबकि जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।

मनरेगा योजना के संदर्भ में जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार को योजनाओं का नाम तय करने और उनमें सुधार करने का पूरा अधिकार है। केंद्र की मोदी सरकार ने मनरेगा का नाम वीबी-जीराम-जी करने के साथ-साथ उसमें ऐसे सकारात्मक बदलाव किए हैं, जिनसे ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास होगा और लोगों को पहले की तुलना में अधिक रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने सवाल उठाया कि जब प्रदेश में कांग्रेस यह कहती है कि योजनाएं उनकी सरकार अपने हिसाब से चलाएगी, तो क्या केंद्र सरकार भी कांग्रेस से अनुमति लेकर ही देशव्यापी योजनाएं बनाए और लागू करे।

इसके साथ ही जयराम ठाकुर ने कांग्रेस नेताओं पर मर्यादाहीन राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ नेता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सम्मान में प्रयुक्त ‘बापू’ शब्द की तुलना आसाराम बापू जैसे विवादित व्यक्ति से कर रहे हैं। उन्होंने इसे बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे कांग्रेस की राष्ट्रपिता के प्रति सम्मान की वास्तविक सोच उजागर होती है।जयराम ठाकुर ने अंत में कहा कि भाजपा विकास और जनहित की राजनीति में विश्वास रखती है, जबकि कांग्रेस केवल भ्रम फैलाने और अनावश्यक मुद्दों पर हो-हल्ला मचाने में लगी हुई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.