Facebook-f Youtube X-twitter

ऑनलाइन ट्रांसफर नीति के खिलाफ पंचकूला में बिजली कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन

पंचकूला  | पंचकूला में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में बिजली कर्मचारियों का आक्रोश फूट पड़ा। एचएसईबी वर्करज यूनियन (हरियाणा कर्मचारी महासंघ) के बैनर तले मंगलवार को यूएचबीवीएनएल कार्यालय, सेक्टर-14 के बाहर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों ने इस नीति को तानाशाही फरमान करार देते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की।

यह प्रदर्शन सेंटर काउंसिल के आह्वान पर आयोजित किया गया। प्रदर्शन के बाद यूनियन प्रतिनिधियों ने यूएचबीवीएनएल, एचवीपीएनएल और एचपीजीसीएल के प्रबंधन के नाम अतिरिक्त मुख्य सचिव, बिजली विभाग को ज्ञापन सौंपा।

यूनियन के प्रांतीय प्रधान इकबाल चंदाना ने कहा कि सरकार और निगम प्रबंधन द्वारा प्रस्तावित ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी कर्मचारियों के हितों के खिलाफ है। फील्ड में कार्यरत तकनीकी कर्मचारियों के तबादले से उनकी सुरक्षा पर सीधा खतरा पैदा होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक यह नीति रद्द नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

प्रांतीय महासचिव यशपाल देशवाल ने कहा कि फील्ड कर्मचारियों को बिना क्षेत्रीय जानकारी के दूसरे सर्कलों में भेजना उन्हें जान जोखिम में डालने जैसा है। वरिष्ठ उपप्रधान अशोक शर्मा और मुख्य संगठनकर्ता विनोद शर्मा ने कहा कि अनुभवी कर्मचारियों के तबादलों से डिफॉल्टर उपभोक्ताओं की पहचान मुश्किल होगी, जिससे निगम को भारी राजस्व नुकसान उठाना पड़ेगा।

यूनियन नेताओं ने चेताया कि यदि सरकार ने समय रहते बातचीत नहीं की तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने ऐलान किया कि 20 जनवरी को अतिरिक्त मुख्य सचिव, पंचकूला का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन में प्रदेशभर के विभिन्न सर्कलों से बड़ी संख्या में कर्मचारी और पदाधिकारी शामिल हुए, जिससे पूरे इलाके में आंदोलन का असर साफ नजर आया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.