Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पश्चिम बंगाल पर अनिल विज का हमला, अपराध बढ़ने का आरोप

अंबाला  | हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने पश्चिम बंगाल में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला है। अंबाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान विज ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन नहीं कर पा रही है, जिसका नतीजा यह है कि राज्य अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह बेहद चिंताजनक है कि महिला मुख्यमंत्री के शासन में महिलाओं के खिलाफ अपराध सबसे अधिक सामने आ रहे हैं, जिससे साफ है कि महिलाएं वहां सुरक्षित नहीं हैं।

अनिल विज ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में घुसपैठ की समस्या भी गंभीर रूप ले चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में ऐसे लोगों की संख्या बढ़ रही है, जिनका देश पर कोई अधिकार नहीं है, और यही कारण है कि कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।

अंबाला छावनी में अंडरपास को मिली मंजूरी

मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी के लिए एक महत्वपूर्ण विकास परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के बीच अंडरपास बनाया जाएगा। इस अंडरपास के लिए हरियाणा सरकार और उत्तर रेलवे की ओर से एनओसी मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि जीटी रोड पार करने में यात्रियों को भारी परेशानी होती है, जिसे देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

विज ने कहा कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी जल्द ही अंडरपास का नक्शा तैयार करेगी, जिसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर निर्माण कार्य कराया जाएगा। अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन उत्तर भारत के सबसे व्यस्त स्टेशनों में से एक है, ऐसे में अंडरपास बनने से यात्रियों को स्टेशन तक आने-जाने में बड़ी राहत मिलेगी।

नए साल को लेकर भी रखी राय

नए साल 2026 के आगमन और नई योजनाओं को लेकर पूछे गए सवाल पर अनिल विज ने कहा कि एक जनवरी भारतीय परंपरा के अनुसार नया साल नहीं माना जाता। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब भारतीय परंपरा के अनुसार नया वर्ष आएगा, तभी नई योजनाओं को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।

मंत्री अनिल विज के इन बयानों को पश्चिम बंगाल की राजनीति, हरियाणा के विकास कार्यों और नए साल को लेकर उनके स्पष्ट दृष्टिकोण के रूप में देखा जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

शिमला में भाजपा का धरना, चुनाव में देरी पर सरकार को घेरा

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद, बीडीसी तथा नगर निकायों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव में हो रही देरी को असंवैधानिक बताते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं की अनदेखी का आरोप लगाया।...

गंगोट पंचायत में नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, पूर्व प्रधानों के मार्गदर्शन में विकास का संकल्प

विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी से सटी गंगोट पंचायत में शनिवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के साथ ही नई पंचायत कार्यकारिणी ने विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर ने गांव में नई शुरुआत के साथ-साथ विकास के लिए पुरानी और नई पीढ़ी के समन्वय की अनूठी मिसाल पेश की। शपथ ग्रहण...

पालमपुर में एंटी चिट्टा दिवस पर नशे के खिलाफ व्यापक अभियान, युवाओं को किया गया जागरूक

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशों पर पूरे प्रदेश में “एंटी चिट्टा दिवस” मनाया गया। इसी कड़ी में पुलिस थाना पालमपुर के अंतर्गत नगर निगम कार्यालय पालमपुर में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों...

जनादेश से घबराई सुक्खू सरकार चुनाव टालकर हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश कर रही: जयराम ठाकुर

Summer express, संजू , शिमला। पंचायत और नगर निकाय चुनाव परिणामों के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर तीखा हमला बोला है। शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार जिला परिषद, नगर परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव...

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक, लगाए गए 24 सीसीटीवी कैमरे

अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने के लिए हरियाणा रोडवेज प्रशासन ने बस अड्डे पर 24 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। इनमें चार अत्याधुनिक 360 डिग्री घूमने वाले कैमरे भी शामिल हैं, जो बस स्टैंड परिसर और उसके आसपास की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.