Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यमुनानगर सेक्टर-17 में पति-पत्नी विवाद, दो महिलाओं में मारपीट

यमुनानगर  | यमुनानगर के सेक्टर-17 मार्केट में सोमवार को पारिवारिक विवाद उस समय सड़क पर आ गया, जब एक पुलिसकर्मी को दूसरी महिला के साथ देखकर उसकी पत्नी वहां पहुंच गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दो महिलाओं के बीच जमकर झड़प और मारपीट हो गई। घटना के दौरान बाजार में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों के बीच बीच-बचाव कराया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संबंधित पुलिसकर्मी अपनी महिला साथी के साथ मार्केट के बाहर खड़ा था। तभी उसकी पत्नी वहां पहुंची और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे के बाल पकड़कर घसीटा और काफी देर तक मारपीट करती रहीं। स्थिति बिगड़ती देख किसी ने डायल 112 पर सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिसकर्मी अपनी महिला साथी के साथ कार में मौके से निकल गया, जबकि उसकी पत्नी सेक्टर-17 थाना पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

महिला पुलिसकर्मी का आरोप है कि जिस महिला के साथ उसका पति था, वह उसकी पूर्व पत्नी है, जिससे उसका तलाक हो चुका है और कोर्ट द्वारा भरण-पोषण तय किया गया है। इसके बावजूद आरोपी पुलिसकर्मी उसी महिला के साथ रह रहा है। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसे धोखे में रखकर शादी की गई और आरोपी की यह तीसरी शादी है।

इस मामले में जांच अधिकारी एसआई लाभ सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और तथ्यों की गहनता से पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...

सेफ सिटी के कैमरों के नेटवर्क स्विच और बैटरियां चोरी, सगू चौक की निगरानी ठप

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए सरकारी सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्किंग उपकरण और बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है।सगू चौक पर लगे कैमरों के कैबिनेट से चोर 8 पोर्ट नेटवर्क PoE स्विच, पावर सप्लाई यूनिट और 12 वोल्ट 26 एएच की तीन एक्साइड बैटरियां चोरी...

छह दिन बाद हुआ कपड़ा और प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार, दो गिरफ्तार

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज कपड़ा व प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह की हत्या के छह दिन बाद वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए धरना दिया था।पुलिस कमिश्नर के साथ हुई बैठक और...

स्वतंत्रता दिवस पर पीएयू में फुल ड्रेस रिहर्सल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को लेकर बुधवार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य समारोह में 15 अगस्त को वित्त...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, पत्रकारिता को मिला नया आयाम

दूसरे चरण में 16 टीमें लेंगी हिस्सा, जयपुर में होगा अगला संस्करण; दिल्ली में महिला पत्रकारों की मैराथन का भी ऐलानसमर न्यूज | नई दिल्लीयूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.