Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंत्री राजेश नागर ने तिगांव में विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर फटकार

फरीदाबाद |हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने सोमवार को अपने तिगांव विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों में हो रही देरी को लेकर अधिकारियों और ठेकेदारों पर सख्त रुख अपनाया। मंत्री नीमका क्षेत्र में निर्माणाधीन गोल चक्कर पर पहुंचे, जहां कार्य की धीमी गति देख उन्होंने संबंधित अधिकारियों की कड़ी क्लास लगाई।

मंत्री राजेश नागर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही, ढिलाई या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि तय समय सीमा के भीतर काम पूरा न करने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह निरीक्षण एक दिन पहले जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा के साथ हुई समीक्षा बैठक के बाद किया गया।

सुबह-सुबह मंत्री नागर एफएमडीए के अधिकारियों और ठेकेदारों के साथ सड़कों पर उतरे और सड़क निर्माण तथा चौराहों के सौंदर्यीकरण कार्यों की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूछा कि बजट स्वीकृत होने के बावजूद कई परियोजनाओं में काम की रफ्तार क्यों धीमी है।

मंत्री ने पाया कि शहर के कई प्रमुख चौराहों पर सौंदर्यीकरण का कार्य या तो अधूरा पड़ा है या बेहद धीमी गति से चल रहा है। इस पर उन्होंने निर्देश दिए कि चौराहे शहर की पहचान होते हैं, इसलिए यहां लाइटिंग, लैंडस्केपिंग और फव्वारों जैसे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने बताया कि सरकार चंडीगढ़ की तर्ज पर इन चौराहों के विकास पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है।

निरीक्षण के दौरान मंत्री का सख्त रुख साफ नजर आया। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों और गैर-जिम्मेदार अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता का पैसा अमानत है और इसका सही उपयोग होना चाहिए। मंत्री ने अधिकारियों को साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट सौंपने के भी निर्देश दिए।

मंत्री नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। यदि किसी ने काम में कोताही बरती या गुणवत्ता से समझौता किया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई तय है।

दौरे के दौरान मंत्री ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। लोगों ने धूल-मिट्टी और अधूरे निर्माण कार्यों से हो रही परेशानियों का जिक्र किया। इस पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि आने वाले कुछ हफ्तों में इन समस्याओं का समाधान कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य तिगांव विधानसभा क्षेत्र को विकास के मामले में एक आदर्श क्षेत्र बनाना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.