Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी तेज, विवादित होर्डिंग से पार्टी में मचा बवाल

सिरसा | हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी का एक और मामला सामने आया है। ताजा विवाद जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय के बाहर लगाए गए एक होर्डिंग को लेकर खड़ा हुआ है। ग्रामीण जिला अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया द्वारा लगाए गए नए होर्डिंग में सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा का फोटो अपेक्षाकृत छोटे आकार में, जबकि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला का फोटो बड़े आकार में लगाए जाने पर पार्टी के भीतर सवाल उठने लगे हैं। यह मामला अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंच गया है।

होर्डिंग को लेकर पार्टी नेताओं में नाराजगी

इस पूरे मामले पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता एडवोकेट मुकेश सैनी ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे अनुशासनहीनता करार देते हुए प्रदेश अध्यक्ष को औपचारिक शिकायत भेजने की बात कही है। उनका कहना है कि इस तरह के होर्डिंग पार्टी के भीतर मतभेदों को और गहरा करते हैं।

कई नेताओं को नहीं मिला स्थान, समर्थकों में रोष

विवादित होर्डिंग की ऊपरी पंक्ति में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, डॉ. भीमराव आंबेडकर, सुभाषचंद्र बोस और सरदार वल्लभभाई पटेल के फोटो लगाए गए हैं। वहीं, नीचे की पंक्ति में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद कुमारी सैलजा के फोटो शामिल किए गए हैं।

हालांकि, होर्डिंग में हिसार के सांसद जयप्रकाश, जिले के तीनों विधायक और शहरी जिला अध्यक्ष को कोई स्थान नहीं दिए जाने से भी समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही है। पार्टी के भीतर इस पूरे घटनाक्रम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और इसे गुटबाजी से जोड़कर देखा जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...

सेफ सिटी के कैमरों के नेटवर्क स्विच और बैटरियां चोरी, सगू चौक की निगरानी ठप

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए सरकारी सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्किंग उपकरण और बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है।सगू चौक पर लगे कैमरों के कैबिनेट से चोर 8 पोर्ट नेटवर्क PoE स्विच, पावर सप्लाई यूनिट और 12 वोल्ट 26 एएच की तीन एक्साइड बैटरियां चोरी...

छह दिन बाद हुआ कपड़ा और प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार, दो गिरफ्तार

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज कपड़ा व प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह की हत्या के छह दिन बाद वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए धरना दिया था।पुलिस कमिश्नर के साथ हुई बैठक और...

स्वतंत्रता दिवस पर पीएयू में फुल ड्रेस रिहर्सल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को लेकर बुधवार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य समारोह में 15 अगस्त को वित्त...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, पत्रकारिता को मिला नया आयाम

दूसरे चरण में 16 टीमें लेंगी हिस्सा, जयपुर में होगा अगला संस्करण; दिल्ली में महिला पत्रकारों की मैराथन का भी ऐलानसमर न्यूज | नई दिल्लीयूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.