Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला, नौ जिलों में हल्की बारिश की संभावना

हिसार। हरियाणा में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। मौसम में आए बदलाव के चलते 31 दिसंबर और 1 जनवरी 2026 को प्रदेश के नौ जिलों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, शीत लहर के प्रभाव से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

सोमवार की रात हिसार प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 2.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। नारनौल में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी कम है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में वर्षा और शीत लहर के कारण ठंड और बढ़ सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 30 दिसंबर को पूरे प्रदेश के लिए कोहरे का यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हरियाणा में ठंड का असर तेज होगा।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि प्रदेश में मौसम 2 जनवरी तक परिवर्तनशील बना रह सकता है। 30 दिसंबर को शीत लहर चलने की संभावना है, जबकि 31 दिसंबर की रात से 1 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है।

उन्होंने बताया कि 2 से 5 जनवरी के बीच उत्तर और उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे विशेषकर रात के तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की जा सकती है।

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 31 दिसंबर को कुरुक्षेत्र, कैथल, महेंद्रगढ़, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा करीब आठ जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

प्रमुख जिलों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

  • अंबाला: न्यूनतम 8, अधिकतम 17
  • भिवानी: न्यूनतम 5.5, अधिकतम 18.2
  • गुरुग्राम: न्यूनतम 9.6, अधिकतम 16.6
  • हिसार: न्यूनतम 2.1, अधिकतम 20.5
  • करनाल: न्यूनतम 8.6, अधिकतम 17.4
  • नारनौल: न्यूनतम 4, अधिकतम 17.5
  • रोहतक: न्यूनतम 7.2, अधिकतम 16.8

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.