Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अनिल विज का बड़ा खुलासा : श्रम विभाग में 1500 करोड़ घोटाला सामने आया

चंडीगढ़। हरियाणा के श्रम मंत्री अनिल विज ने अपने विभाग में करीब 1500 करोड़ रुपये के बड़े घोटाले का खुलासा किया है। मंत्री विज ने बताया कि विभाग का कार्यभार संभालते ही एक गंभीर अनियमितता सामने आई, जिसमें एक ही व्यक्ति द्वारा हजारों कामगारों का सत्यापन किया गया था, जो व्यावहारिक रूप से असंभव है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पहले तीन जिलों में निरीक्षण कराया गया, जहां इसी तरह की फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई। इसके बाद सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिए गए कि श्रम विभाग के तहत पंजीकृत सभी कामगारों की सूची तैयार कर तीन-तीन अधिकारियों की टीम बनाकर भौतिक सत्यापन कराया जाए।

अब तक नौ जिलों से प्राप्त रिपोर्ट में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार कुल 5,99,758 वर्क स्लिप्स में से मात्र 53,952 ही वैध पाई गई हैं। मंत्री अनिल विज ने कहा कि मामले की गहन जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि फर्जी पर्चियां किसने बनाईं और इस घोटाले से किन लोगों ने लाभ उठाया।

पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था पर भी साधा निशाना

इस दौरान मंत्री विज ने पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था को लेकर भी कड़ी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन करने में पूरी तरह विफल रही है। विज का आरोप है कि वहां अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं और महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में चिंताजनक वृद्धि देखी जा रही है।

अंबाला छावनी में अंडरब्रिज को मिलेगी रफ्तार

अंबाला छावनी में बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन के बीच प्रस्तावित अंडरब्रिज को लेकर मंत्री अनिल विज ने कहा कि इसका नक्शा जल्द तैयार कर लिया जाएगा और उसके बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों को यातायात में बड़ी राहत मिलेगी।

नववर्ष पर बयान

नववर्ष को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री विज ने कहा कि यह देश का पारंपरिक नववर्ष नहीं है। जब भारत का वास्तविक नववर्ष आएगा, तब उसे पूरे उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.