Facebook-f Youtube X-twitter

देहरादून में त्रिपुरा छात्र की हत्या, नस्लीय हमले पर देशभर में आक्रोश

नई दिल्ली। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में त्रिपुरा के 24 वर्षीय एमबीए छात्र अंजेल चकमा की हत्या के बाद देशभर में रोष फैल गया है। परिजनों और छात्र संगठनों ने इसे नस्लीय हिंसा करार देते हुए पुलिस की शुरुआती भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

घटना 9 दिसंबर की है, जब अंजेल चकमा अपने छोटे भाई माइकल के साथ बाजार गए थे। आरोप है कि वहां कुछ नशे में धुत लोगों ने दोनों पर नस्लीय टिप्पणियां कीं। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। माइकल के सिर पर चोट आई, जबकि अंजेल को गर्दन और पेट में चाकू मारे गए।

गंभीर रूप से घायल अंजेल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह 17 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते रहे। आखिरकार 26 दिसंबर को उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि हमले के दौरान आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने मदद की कोशिश नहीं की।

परिवार और छात्र संगठनों का आरोप

अंजेल के चाचा मोमेन चकमा ने कहा कि यह हमला पूरी तरह नस्लीय था। उनका आरोप है कि पुलिस शुरू से ही मामले को गंभीरता से लेने से बचती रही। अंजेल के पिता तरुण चकमा, जो बीएसएफ में तैनात हैं, ने भी कहा कि सेलाकुई थाना पुलिस ने पहले शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया था और घटना को मामूली विवाद बताकर टालने की कोशिश की गई।

चकमा छात्र संघ के अनुसार, संगठन के दबाव के बाद करीब 48 घंटे बाद एफआईआर दर्ज की गई। संघ का कहना है कि अगर समय पर कार्रवाई होती, तो शायद अंजेल की जान बचाई जा सकती थी।

पुलिस का पक्ष

देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने शुरुआती बयान में कहा था कि प्रथम दृष्टया यह नस्लीय हमला नहीं लगता, क्योंकि आरोपियों में एक स्थानीय व्यक्ति भी शामिल था और टिप्पणियां मजाक में की गई थीं। हालांकि, मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने विशेष जांच टीम गठित की और नस्लीय एंगल की भी जांच करने की बात कही।

पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

बढ़ता आक्रोश

घटना के बाद पूर्वोत्तर के छात्र संगठनों और मानवाधिकार समूहों ने निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह मामला एक बार फिर देश में नस्लीय भेदभाव और बाहरी राज्यों से आए छात्रों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.