Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चरखी दादरी किसानों का गुस्सा भड़का जलभराव मुआवजा नहीं मिलने पर

चरखी दादरी |  चरखी दादरी के घिकाड़ा में किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने जलभराव मुआवजा और भावांतर भरपाई राशि न मिलने पर गहरा रोष जताया। एमएसपी किसान मोर्चा के प्रदेश महासचिव रणबीर फौजी की अध्यक्षता में हुई बैठक में किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर सरकार पर नाराजगी व्यक्त की।

किसान महीपाल, सत्यवान सिंह, हरचंद प्रजापत, कृष्ण प्रजापत, बिल्लू प्रजापत, बंसीलाल, ओमप्रकाश, रामअवतार, भूप सिंह, नरेश कुमार और बलराम शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराया कि अधिकांश किसानों को अभी तक जलभराव का मुआवजा और भावांतर भरपाई राशि नहीं मिली है।

मोर्चा के प्रदेश संयोजक जगबीर घसौला ने बताया कि प्रदेश सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जलभराव प्रभावित फसलों के नुकसान का मुआवजा दीपावली से पहले देने का वादा किया था। लेकिन ऑनलाइन क्षतिपूर्ति पोर्टल जैसी शर्तें लागू करने के कारण 90 प्रतिशत किसानों का मुआवजा काट दिया गया, जिससे किसानों में भारी नाराजगी फैली हुई है।

इस स्थिति को देखते हुए किसानों ने सरकार के प्रति अपना रोष जताते हुए 2 जनवरी को सुबह 10 बजे शहर के रोज गार्डन में जिला स्तरीय बैठक बुलाने का निर्णय लिया। इस बैठक में किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए विस्तृत चर्चा और रणनीति बनाई जाएगी।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मुआवजा और भावांतर भरपाई राशि का भुगतान समयबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए, ताकि किसानों की आर्थिक परेशानियों में राहत मिल सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डमटाल चरस मामले में वित्तीय जांच के बाद कार्रवाई, 17 मामलों में अब तक करीब 29.96 करोड़ की संपत्ति जब्त

Summer express/नूरपुर, संजीव-:पुलिस जिला नूरपुर ने नशे के कारोबार के खिलाफ अपनी कार्रवाई को अब नशा तस्करों की अवैध कमाई और संपत्ति तक पहुंचा दिया है। डमटाल में चरस बरामदगी के एक मामले में आरोपी की करीब 3.32 करोड़ रुपये की संपत्ति की वित्तीय जांच के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। सक्षम प्राधिकारी, नई...

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.